• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया 400 सेनानियों को सम्मानित

Writer D by Writer D
14/08/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को जेसीज पब्लिक स्कूल में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में 400 सेनानियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने पाञ्चजन्य द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित खून के आंसू नामक पुस्तक का विमोचन और विभाजन विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि वह खुद को गौरवान्वित, भाग्यशाली और स्वयं को सम्मानित होते महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को आने वाले सालों में और भव्य रूप दिए जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से विभाजन विभीषिका दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी, यह दिवस उन सभी सेनानियों एवं विभाजन के दौरान अपने परिवार जनों से बिछड़े लोगों के बलिदान को याद करने का दिवस है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों को विभाजन की विभीषिका दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए जाने और विभाजन के दौरान मौजूद लोगों से बात किए जाने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि विभाजन विभीषिका के दौरान कई परिवारों ने अपनी जान हथेली में लेते हुए रेलगाड़ी बैलगाड़ी और अन्य माध्यमों से पलायन किया था। विभाजन विभीषिका में लंबे संघर्ष के बावजूद लोगों ने समाज के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा विभाजन विभीषिका की पीड़ा सह चुके लोगों ने उत्तराखंड के तराई क्षेत्र को बसाने में अहम योगदान दिया। आज भी यह लोग उत्तराखंड के विकास में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। जल्द ही हम अमृत काल में प्रवेश करेंगे, ये काल भारत का स्वर्णिम काल होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने भी यह संकल्प लिया है कि जब हमारा राज्य 25वें साल में प्रवेश करेगा, तब हमारा प्रदेश देश का श्रेष्ठ राज्य होगा। इसके लिए हम सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किच्छा में एम्स खुलने जा रहा है, हमारा प्रयास है कि हम काठगोदाम एवं रुद्रपुर से अमृतसर के लिए सीधे ट्रेन चलाएं। रुद्रपुर में बाईपास का काम किया जाएगा और गदरपुर में कुछ ही दिनों में बाईपास बनकर तैयार होने वाला है, जिससे लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता को हर प्रकार से सरकार सुविधा पहुंचाएं, इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मानवता के दुश्मन कट्टर पंथियों से मानवता एवं धर्म की रक्षा करने वाले विभाजन विभीषिका सेनानियों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि ये सेनानी वास्तव में हमारे व आने वाली पीढ़ियों के लिए रोल मॉडल हैं, जिन्होंने अपना सब कुछ खोकर भी बिना किसी के आगे हाथ फैलाएं, अपनी हिम्मत के बल पर स्वयं को खड़ा किया और आज देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के चहुंमुखी विकास को लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर का पानी अमृत तुल्य है। उन्होंने कहा कि काठगोदाम से अमृतसर तक रेल संचालन शीघ्र शुरू किये जाने की कोशिश की जा रही है।

भारत की प्रगति में उत्तर प्रदेश अव्वल

सैनिक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारा देश आजाद तो हुआ, लेकिन देश को आजादी की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि विस्थापन एवं विभाजन के दर्द को भुलाकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में इस समाज का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने विभाजन का दर्द झेलने वाले सभी व्यक्तियों को नमन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के किये गये विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, विधायक अरविन्द पाण्डे, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक सरिता कपूर, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newspartition horror memorial dayrudraprayag newsUttarakhand News
Previous Post

भारत की प्रगति में उत्तर प्रदेश अव्वल

Next Post

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मिलिट्री ने बरसाई गोलियां, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Neha Bora
झारखंड

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
cm dhami
Main Slider

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

07/08/2026
Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
Heavy Rain
Main Slider

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

07/08/2026
Next Post
Bullets

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मिलिट्री ने बरसाई गोलियां, एक की मौत

यह भी पढ़ें

CM Vishnu dev Sai

आयुषी द्विवेदी का यूपीएससी है सपना, मुख्यमंत्री साय ने कहा- नहीं आएगी कोई बाधा

27/06/2024

BB 15 में एंट्री की खबर पर रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा, बोलीं- मैं घर का हिस्सा…

03/10/2021
Stubble

यूपी में पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी, 4 हजार से अधिक मामलों में दर्ज की गई गिरावट

08/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version