• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में UCC लागू करने पर CM धामी सम्मानित

Writer D by Writer D
16/04/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए डॉ बीआर। अंबेडकर महामंच द्वारा हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आभार व्यक्त किया है। डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर हरिद्वार में बीएचईएल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि इतनी बङी संख्या में उमड़ी भीड़ से जाहिर है कि जनता ने इस साहसिक फैसले पर अपना भरोसा जता दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस विचारधारा का था जिसने वर्षों से भारतीय समाज में न्याय और समानता की आवाज़ बुलंद की है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने बाबा साहेब को एक युगदृष्टा बताया। उन्होंने कहा कि डॉ। अंबेडकर इस बात में विश्वास रखते थे कि जब तक देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्राप्त नहीं होते, तब तक समाज में सच्ची समानता संभव नहीं है। यही सोच थी, जिसने उन्हें समान नागरिक संहिता जैसी क्रांतिकारी अवधारणा को संविधान में स्थान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार ने सिर्फ एक कानून नहीं लागू किया, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

नये भारत में विरासत को सम्मान

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि वर्षों तक बाबा साहेब की उपेक्षा की गई, उनके विचारों को हाशिए पर रखा गया, जबकि आज का भारत उनके सपनों को अपनाने की ओर अग्रसर है। यह नया भारत है, जो न सिर्फ अपनी विरासत को सम्मान देता है, बल्कि साहसिक निर्णय लेकर नए मानदंड भी स्थापित करता है।

सीएम (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड आज एक बार फिर देश को दिशा दिखा रहा है-जहां समानता अब सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि कानून की शक्ल में ज़मीन पर उतर चुकी है। यह सिर्फ एक कानून लागू करने की बात नहीं, यह एक नए भारत की ओर बढ़ाया गया निर्णायक कदम है।

समाज सुधारकों के नाम पर बहुद्देशीय भवन

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने आने वाले पीढ़ी को अनुसूचित समाज का उद्धार करने वाले समाजसेवकों के जीवन चरित्र और इतिहास के साथ-साथ भारतीय संविधान के बारे में जानकारी देने के लिए हरिद्वार में बाबा साहब समरसता स्थल का निर्माण किए जाने। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली एससीपी/टीएसपी योजनाओं के अन्तर्गत अनुसूचित समाज की बाहुल्यता वाले क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के दलित/अनुसूचित वर्ग/अनुसूचित जनजाति वर्ग के समाज सुधारकों के नाम पर बहुद्देशीय भवन बनाये जाने एवं अनुसूचित समाज के कल्याण संबंधी योजनाओं व अधिकारों के प्रति हमारी आने वाली पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जन-जागरुकता कार्यक्रम अनुसूचित जाति आयोग के माध्यम से आयोजित किए जाने की घोषणा की।

Tags: cm dhami
Previous Post

बस्तर के युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी: सीएम साय

Next Post

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णय से किसान होंगे समृद्ध

Writer D

Writer D

Related Posts

Devshayani Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

25/07/2026
Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

25/07/2026
Unwanted Hair
Main Slider

चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स

25/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हम सबसे पहले नकल के खिलाफ सख्त कानून लेकर आए: धामी

24/07/2026
CM Dhami
Main Slider

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, समरस समाज निर्माण पर मुख्यमंत्री का जोर

24/07/2026
Next Post
CM Bhajanlal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णय से किसान होंगे समृद्ध

यह भी पढ़ें

CM Yogi hoisted the tricolor at his residence

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक- मुख्यमंत्री

15/08/2025
आजम खां

आजम खां, पत्नी व बेटे के खिलाफ 69 मामलों में से 65 में चार्जशीट दाखिल

09/08/2020

सीएम पुष्कर ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन, खटीमा सीट से लड़ेंगे चुनाव

27/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version