• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल उत्तराखण्ड के विकास के लिए आधार तैयार किया: सीएम धामी

Writer D by Writer D
25/12/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सुशासन दिवस (SUshasan Diwas) पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता, सुशासन, व्यक्तिगत और सामूहिक श्रेणी सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की स्मृति में मनाए जाने वाले “सुशासन दिवस“ की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे महान वक्ता थे,जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की बात हो या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी दूरगामी सोच वाली परियोजना की बात हो या फिर परमाणु परीक्षण जैसे साहसी कदम की बात हो, अटल जी ने देश के विकास के लिए अलग लकीर खींचने का काम किया। उनके नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने भारत में विकास की चेतना को जागृत कर अभूतपूर्व कार्य किये। सुशासन, सामाजिक सशक्तिकरण और समरसता अटल जी का जीवन दर्शन था। वे अन्त्योदय के दर्शन को कार्यरूप देने में विश्वास रखते थे, वे हमेशा समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए चिंतित व सक्रिय रहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल के नेतृत्व वाली सरकार ने ही उत्तराखंड राज्य की स्थापना कर हम सभी के सपने को साकार करने का काम किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में “विकल्प रहित संकल्प“ को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार से हर क्षेत्र में उत्तराखण्ड को पूरा सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता और सुशासन पुरस्कार-

व्यक्तिगत श्रेणी में 07 लोगों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया गया। जिसमें विशाल मिश्रा,नगर आयुक्त, नगर निगम, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर,डा. राजीव कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, यमकेश्वर,पौड़ी गढ़वाल,अजय सिंह,तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ देहरादून,डा.राजीव कुमार शर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता (सर्जन),उप जिला चिकित्सालय,कर्णप्रयाग,चमोली,दृष्टि आनन्द,खण्ड विकास अधिकारी,यमकेश्वर,पौड़ी गढ़वाल,मनीष खत्री उप निरीक्षक,उत्तराखण्ड पुलिस,एसओजी,चम्पावत एवं नवीन कठैत,कांस्टेबल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोतवाली,कर्णप्रयाग,चमोली शामिल हैं।

सामूहिक श्रेणी में 11 पुरस्कार-

पहला पुरस्कार राधा रतूड़ी (ग्रुप लीडर) अपर मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन,देहरादून एवं टीम के सदस्य आर.के. सुधांशु, प्रमुख सचिव, अमित सिन्हा, निदेशक, आई.टी.डी.ए.,विनोद कुमार सुमन,सचिव, राजीव जोशी, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एन.आई.सी., वन्दना डंगवाल, अनु सचिव शामिल हैं। दूसरा पुरस्कार चन्देश कुमार (ग्रुप लीडर) आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तराखण्ड, देहरादून, टीम के सदस्य मुहम्मद नासिर,उप राजस्व आयुक्त, अनूप सिंह नेगी, सहायक समीक्षा अधिकारी,पवन सिंह, मुख्य सहाय शामिल हैं। तृतीय पुरस्कार सुरेन्द्र नारायण पाण्डे (ग्रुप लीडर) आवास आयुक्त, उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद देहरादून, टीम के सदस्य प्रकाश चन्द्र दुम्का, अपर आवास आयुक्त, आनन्द राम, अधिशासी अभियन्ता, बबीता शर्मा, मुख्य सहायक शामिल हैं। चौथा पुरस्कार आशीष चौहान (ग्रुप लीडर) तत्कालीन जिलाधिकारी, पिथौरागढ़ टीम के सदस्य गौरव कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, प्रशान्त कुमार, वित्त अधिकारी, मोहित लाल शाह, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शामिल हैं।

पांचवा पुरस्कार विजय कुमार जोगदण्डे (ग्रूप लीडर) तत्कालीन जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के अन्तर्गत बेटी बचाओ-बेटी विषयक कार्यों हेतु“) टीम के सदस्य जितेन्द्र कुमार,प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, चन्द्रकान्ता काला,बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रीति अरोड़ा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, अंजू, बाल विकास परियोजना अधिकारी शामिल हैं।

छठा पुरस्कार विजय कुमार जोगदण्डे (ग्रुप लीडर) तत्कालीन जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल, (जनपद पौड़ी गढ़वाल में स्वामित्व योजना क्रियान्वित किये जाने विषयक) टीम के सदस्य ईला गिरी, ए.डी.एम. पौड़ी गढ़वाल/नोडल अधिकारी, पूरण प्रकाश रावत, ए.एल.आर.ओ.,सुशीला कोठियाल, तहसीलदार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, मनजीत सिंह गिल, तहसीलदार यमकेश्वर, यशवीर सिंह, तहसीलदार धूमाकोट,विकास अवस्थी, नायब तहसीलदार, कोटद्वार शामिल हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2022 भारत के लिए विशेष उपलब्धियों से भरा रहा: सीएम धामी

सातवां पुरस्कार स्वाती एस भदौरिया तत्कालीन जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चमोली, उत्तराखण्ड एवं हिमांशु खुराना जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चमोली, उत्तराखण्ड (ग्रुप लीडर), टीम के सदस्य कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी,नरेन्द्र सिंह रावत, रजिस्ट्रार कानूनगो,राजवीर सिंह नेगी, अमीन तहसील, श्री शिवराज सिंह रावत, सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार शामिल हैं। आठवा पुरस्कार श्वेता चौबे,आईपीएस (ग्रुप लीडर) तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, पुलिस कार्यालय गोपेश्वर, चमोली टीम के सदस्य महिला उपनिरीक्षक, ना.पु. मीता गुसांई, म.कान्स 15 ना.पु. ऊषा तथा म.कान्स. 35 ना.पु. नन्दी शामिल हैं।

सचिवालय,विधानसभा-

राज्यपाल सचिवालय श्रेणी-तृतीय के तहत आशीष कुमार मिश्रा अनुभाग अधिकारी, सचिवालय रंजना, समीक्षा अधिकारी, सचिवालय देहरादून को पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन –

व्यक्तिगत श्रेणी-1 में 06 लोगों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2020-21 से सम्मानित किया गया। जिसमें मयूर दीक्षित,तत्कालीन जिलाधिकारी, उत्तरकाशी,युक्ता मिश्रा,तत्कालीन उपजिलाधिकारी, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल कार्यालय उपजिलाधिकारी/परगना मजिस्ट्रेट नरेन्द्रनगर,प्रोफेसर कमल किशोर पाण्डे,प्राचार्य,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर,डॉ.अनिता तोमर,प्रोफेसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,माल देवता,रायपुर,देहरादून,पंकज कुमार उप्रेती,असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर, चम्पावत,विमी जोशी, सहायक परियोजना निदेशक,चम्पावत/प्रादेशिक विकास सेवा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण,चम्पावत शामिल हैं।

श्रेणी-तृतीय के तहत शासन/विधान सभा/राजभवन के अन्तर्गत रंजना,समीक्षा अधिकारी उत्तराखण्ड सचिवालय को पुरस्कार प्रदान किया गया।

सामूहिक श्रेणी में 07 पुरस्कार- शैलेश बगौली (ग्रुप लीडर), तत्कालीन सचिव, शहरी विकास विभाग, टीम के सदस्य विनोद कुमार सुमन, तत्कालीन सचिव (प्रभारी), शहरी विकास विभाग,ललित मोहन रयाल, तत्कालीन निदेशक,अशोक कुमार पाण्डेय अपर निदेशक शामिल हैं। दूसरा पुरस्कार शैलेश बगौली (ग्रुप लीडर) तत्कालीन सचिव शहरी विकास विभाग (नगर निकाय सम्पत्ति कर प्रणाली, जीआईएस मैचिंग की ओर से डिजिटलाइज किये जाने विषयक कार्य हेतु) टीम के सदस्य में विनोद कुमार सुमन, तत्कालीन सचिव (प्रभारी), ललित मोहन रयाल, तत्कालीन निदेशक, अशोक कुमार पाण्डेय, अपर निदेशक,कमलेश मेहता,तत्कालीन संयुक्त निदेशक, रवि पाण्डेय,अधीक्षण अभियन्ता शामिल हैं।

तृतीय पुरस्कार सोनिका (तत्कालीन मिशन निदेशक/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) (ग्रुप लीडर) टीम के सदस्य में डा. सरोज नैथनी,निदेशक एन.एच.एम.शामिल हैं। चौथा पुरस्कार ईवा आशीष श्रीवास्तव (ग्रुप लीडर) तत्कालीन जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल टीम के सदस्य में अभिषेक रूहेला, तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी,जेपी तिवारी मुख्य कृषि अधिकारी सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी, सोमाश कुमार गुप्ता, कृषि एवं भूमि संरक्षण, नरेन्द्रनगर,आनन्द सिंह भाकूनी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शामिल हैं।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का साहस भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार करेगा: सीएम धामी

पांचवा पुरस्कार डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, (ग्रुप लीडर) तत्कालीन जिलाधिकारी देहरादून एवं तत्कालीन निदेशक, आईटीडीए आईटी पार्क टीम के सदस्य में नितिका खण्डेलवाल, तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी देहरादून एवं रामस्वरूप उनियाल डिप्टी जनरल मैनेजर (आई.टी.),स्मार्ट सिटी,देहरादून शामिल हैं। छठा पुरस्कार नितिका खण्डेलवाल,तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी,देहरादून (ग्रुप लीडर) टीम के सदस्य में डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव,तत्कालीन जिलाधिकारी देहरादून एवं तत्कालीन निदेशक,आईटीडीए आईटी पार्क, सांतवा पुरस्कार अभिषेक त्रिपाठी (ग्रुप लीडर) तत्कालीन अपर मिशन निदेशक,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टीम के सदस्य में डॉ.पंकज सिंह, स्टेट सर्विलांस ऑफिसर शामिल हैं।

Tags: cm dhamisushasan diwasUttarakhand News
Previous Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2022 भारत के लिए विशेष उपलब्धियों से भरा रहा: सीएम धामी

Next Post

अलग-अलग संस्कृति के बावजूद हम सब एक हैं: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
Shivraj Singh Chouhan
राजनीति

‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

26/06/2026
Next Post
CM Yogi

अलग-अलग संस्कृति के बावजूद हम सब एक हैं: योगी

यह भी पढ़ें

रॉयल एनफील्ड की ये बाइक बनी कंपनी की “लाइफलाइन” बिक्री में फिर मारी बाजी

एक बाइक ने पलट दी बाज़ी, रॉयल एनफील्ड की बिक्री तेज़

27/12/2025
Shatrughan Sinha

76 वर्ष के हुये बॉलीवुड के बेताज बादशाह शत्रुघ्न सिन्हा

09/12/2022
Siddharth Nath

कांग्रेस की मानसिकता देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा : सिद्धार्थ नाथ

10/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version