• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ

Writer D by Writer D
16/07/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल पर पदम का पौधा भी लगाया और आमजनता को हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जागेश्वर महादेव का पंचामृत से रुद्राभिषेक भी किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास को समर्पित सरकार है। इसी का परिणाम है कि नीति आयोग की सतत विकास रिपोर्ट में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। यह हमारे उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास को समर्पित सरकार है। अल्मोड़ा के कोसी से कौसानी तक साइकिल ट्रैक का निर्माण किए जाने पर कार्य किया जा रहा है, जिससे अल्मोड़ा जनपद के पर्यटन को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर के विस्तार की भी योजना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का अप्रतिम प्रतीक है। यहां आकर एक अलग ही शांति की अनुभूति मिलती है। भगवान जागेश्वर सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा रखते हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर आकर वें बहुत अभिभूत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां कोई अपनी मर्जी से नहीं बल्कि बाबा के बुलावे पर ही आता है। उन्हें बाबा का बुलावा आया तो वे यहां आए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि श्रावणी मेला पौराणिक संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है। श्रावणी मेला सदियों से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की है तब से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में गुणात्मक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के यहां आने के बाद से लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार देश एवं प्रदेश में विकास के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीर्थाटन को बढ़ाने में भी उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मास्टर प्लान पर काम करने से केदारनाथ एवं बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, उसी प्रकार जागेश्वर धाम का भी मास्टर प्लान के माध्यम से भी यहां के लोगों के आजीविका के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के कार्य पूरा हो जाने के बाद प्रति वर्ष 10 लाख श्रृद्धालु यहां आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से यहां के लोगों एवं जनपद की आर्थिकी में भी बढ़ोतरी होगी एवं जीवन खुशहाल होगा।

इस माैके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी जनपद एवं प्रदेशवासियों को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले के शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में अनेक कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सुदूर आदि कैलाश में कराकर योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की सड़कों का कायाकल्प होगा एवं प्रदेश तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था को और अग्रसर होगा।

विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा ने मुख्यमंत्री के जागेश्वर धाम आने के लिए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जनपद के विकास के लिए अहम फैसले लिए जा रहे हैं। यह फैसले विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

वीर जवानों के नाम मुख्यमंत्री धामी ने लगाए पौधे, 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट,जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रकाश भट्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रकाश सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अल्मोड़ा जनपद के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं

इस माैके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जिले के विकास के लिए घाेषणाएं की। इन घाेषणाओं में सरयू (सेराघाट) से वृद्ध जागेश्वर सहित जागेश्वर क्षेत्र के लिए पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण, भगततोला- कपकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण, मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत वृद्ध जागेश्वर को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने, भिकियासैण में डाम का निर्माण किया जाएगा, चमड़खान में बैंक की स्थापना, भरतोली के प्राचीन देवायल मंदिर का जीर्णोधार, डिप्टेश्वर महादेव एवं कोटेश्वर महादेव का जीर्णोधार तथा सौंदर्यीकरण, मर्चुला भिकियासैण मोटरमार्ग पर रामगंगा नदी पर रडास नमक मोटरपुल का निर्माण, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनोदा सोमेश्वर के अपूर्ण भवन का निर्माण, चायखान – थूवासीमल से ध्युली – धोनी (अडोली सिमोली) व ध्यूली रौतेला चौना बैंड तक लिंक रोड का निर्माण शामिल है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमेश्वर के ग्रामसभा रहत में धूनी-गैर नमक स्थान पर मिनी स्टेडियम बनाने, शहर फाटक नंगधूनी मंदिर के पास मिनी स्टेडियम का निर्माण, कंडार-खोवा के सुनियाकोट -माटीला मोटर मार्ग से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक तथा मोटरमार्ग का निर्माण, विकासखंड हवालबाग के गोविंदपुर स्थित देवडघाट के नानकोसी में मिनी बैराज का निर्माण, जागेश्वर विधानसभा में 40 किमी डामरीकरण कराने की घोषणा की।

Tags: cm dhamidhami newsUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर, रहीमनगर के लोगों के दिल से निकली आवाज- योगी हैं तो यकीन है

Next Post

2023-24 में 17% तक बढ़ा यूपीपीसीएल का रेवेन्यू कलेक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
UPPCL

2023-24 में 17% तक बढ़ा यूपीपीसीएल का रेवेन्यू कलेक्शन

यह भी पढ़ें

eric freeman

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन का 76 साल की उम्र में निधन

15/12/2020
Buzz Aldrin married for the fourth time

चांद पर कदम रखने वाले 93 साल के एल्ड्रिन ने की चौथी शादी, 30 साल छोटी है पत्नी

22/01/2023
Pictures

घर में न लगाएं ऐसी तस्वीरें, छिन जाएंगी परिवार की सुख-शांति

26/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version