• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के दौरे से पहले धामी ने परखी तैयारियां, जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
13/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी है। आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोपरि रहे और सभी व्यवस्थाएं समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक सेवाओं को पूरी तरह तत्पर रखने को कहा।

जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां सुनियोजित और व्यवस्थित ढंग से की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है और इससे उत्तराखंड को विकास की नई दिशा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, आईजी राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

बालकनी में ये पौधे लगाएं तो बढ़ सकती है सुख-समृद्धि, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें जरूरी नियम

Next Post

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों से बनेगा सशक्त भारत: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhami government cracks down on unrecognised madrasas.
Main Slider

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार सख्त, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई

05/09/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : धामी

05/09/2026
Garba-Dandiya
Main Slider

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर VHP का नया फरमान, मुस्लिमों की होगी नो-एंट्री

05/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

हरिद्वार में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

05/09/2026
Voter Lists
Main Slider

जिला योजना समिति चुनाव की मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी

05/09/2026
Next Post
CM Dhami

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों से बनेगा सशक्त भारत: धामी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : CM योगी

24/07/2026
poisonous liquor

जहरीली शराब पीने से पांच लोगो की मौत, गांव में मचा हड़कंप

20/11/2020
Kangana Ranaut Uddhav Thackeray son Aditya Thackeray

कंगना ने अब महाराष्ट्र सीएम के बेटे आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version