• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
13/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City

CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि निर्माणाधीन देहरादून साइंस सिटी आने वाले समय में केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विज्ञान आधारित नॉलेज इकॉनॉमी के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) परिसर में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद आयोजित विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर विकसित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

युवाओं को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून साइंस सिटी में आधुनिक वैज्ञानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे युवाओं को शोध, नवाचार और तकनीकी विकास के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने ‘विज्ञान सेतु’ पहल के तहत सामुदायिक विज्ञान रेडियो ‘विज्ञान वाणी’ (88.8 मेगाहर्ट्ज), ‘विज्ञान दृश्यम’ और ‘विज्ञान धारा’ का लोकार्पण करते हुए कहा कि इन माध्यमों से प्रयोगशालाओं का वैज्ञानिक ज्ञान समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

तकनीकी नेतृत्व के लिए तैयार हों युवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं। ऐसे समय में उत्तराखंड के युवाओं को केवल नई तकनीकों को अपनाना ही नहीं, बल्कि उनका नेतृत्व भी करना होगा।

उन्होंने हरेला सप्ताह का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्व पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश देता है तथा जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रकृति और विकास के संतुलन का प्रतीक है।

उत्तराखंड की बेस्ट प्रैक्टिस की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड कई क्षेत्रों में देश के लिए मॉडल बनकर उभर रहा है। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सफल रेस्क्यू अभियान को ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसी उपलब्धि की स्मृति में राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञान और अनुसंधान से बनेगा विकसित भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प की आधारशिला विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ के साथ ‘जय अनुसंधान’ जोड़कर वैज्ञानिक सोच को नई दिशा दी है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, नेशनल क्वांटम मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे कार्यक्रम भारत को वैश्विक तकनीकी शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य की पहली विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) लागू की है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है।

स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान होगा विकसित

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हिमालय, जैव विविधता, औषधीय वनस्पतियां, जल स्रोत और जैविक कृषि राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि स्थानीय समस्याओं के स्थानीय और वैज्ञानिक समाधान विकसित किए जाएं तो उत्तराखंड पूरे देश के लिए विकास का आदर्श मॉडल बन सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल गवर्नेंस, अनुसंधान, नवाचार और विज्ञान आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश को ‘साइंस बेस्ड नॉलेज इकॉनॉमी’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में साइंस एंड इनोवेशन सेंटर, लैब्स ऑन व्हील्स, डिजिटल लाइब्रेरी, पेटेंट सूचना केंद्र, स्टेम लैब और जीआईएस आधारित आधुनिक तकनीकी प्रणालियों का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और प्री-इन्क्यूबेशन लैब जैसी भविष्य की तकनीकों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूकॉस्ट परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, सचिव नितेश झा, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, वैज्ञानिक एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

Next Post

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
AK Sharma

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

यह भी पढ़ें

विकास दुबे पर बनेगी वेब सीरीज : जानें कौन कर सकता है गैंगस्टर का रोल

25/07/2020
प्रियंका गांधी ने तोड़ीं चाय की पत्तियां Priyanka Gandhi breaks tea leaves with tea

असम के चाय बागान में मजदूरों के साथ प्रियंका गांधी ने तोड़ीं चाय की पत्तियां

02/03/2021
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शाही ईदगाह को हटाने के लिए अदालत ने जारी किया नोटिस

08/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version