• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

Writer D by Writer D
13/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पेयजल, आवास, सफाई, विद्युत बिल संशोधन, अतिक्रमण हटाने, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े अनेक प्रकरण सामने आए। मंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बात की तथा सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लखनऊ निवासी विजय ने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या बताते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उनका किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित कराने को कहा।इसी क्रम में गोमतीनगर, लखनऊ से आए एक शिकायतकर्ता ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया।

मंत्री श्री शर्मा ने तत्काल नगर आयुक्त गौरव कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।जनपद इटावा से आए फरियादी अतुल कुमार ने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, इटावा को तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनसेवा और सुशासन के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनता की संतुष्टि ही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।

Tags: ak sharma
Previous Post

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
Next Post
Another milestone in the Yogi government

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

यह भी पढ़ें

Sikh and Sindhi community's anger erupted against illegal conversion

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा सिख व सिंधी समाज का गुस्सा

07/07/2025

आयुर्वेद के अनुसार ये 5 जड़ी बूटियाँ करेंगी लगभग हर रोग का निदान

18/07/2021
Basant Panchami

घर के मंदिर में रखें तुलसी के इतने पत्ते, होगा फायदा

08/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version