• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SDRF ने 11 लोगों को किया रेस्क्यू, बाढ़ जैसे हालात पर खुद नजर बनाए हुए है सीएम धामी

Writer D by Writer D
08/07/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/चंपावत। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है। जनपद चम्पावत के देवपुरा बनबसा में जलभराव में कुछ लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने अब तक 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाल लिया है। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) बाढ़ जैसे हालात पर खुद नजर बनाए हुए हैं। चंपावत सहित अन्य जिलाधिकारियों से बात कर अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। देर रात एसडीआरएफ को सूचना मिली कि चंपावत जनपद के देवपुरा बनबसा में कुछ लोग जलभराव के कारण फंसे हुए हैं। जिस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

लगातार बढ़ते जल स्तर और भारी बारिश के बीच, देवपुरा बनबसा में रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। अब तक टीम ने 11 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिनमें 2 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। रेस्क्यू कार्य को त्वरित गति से करने के लिए एसडीआरएफ टीम को दो भागों में बांटा गया है। टनकपुर के वार्ड नंबर 9 में जलभराव के कारण रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है। दूसरी टीम, जिसका नेतृत्व एसआई मनीष भाकुनी कर रहे हैं, देवपुरा बनबसा में लगातार रेस्क्यू कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज प्रातः काल गोपेश्वर (चमोली) से ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपद में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत ज़िलाधिकारियों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। चम्पावत और उधमसिंहनगर के जिलाधिकारियों को भारी बारिश व बाढ़ जैसे हालातों के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थितियों के दृष्टिगत तैयारियों को पूर्ण रखा जाए।

मायानगरी बनी ‘समंदर’, कई इलाकों में जलभराव, लोकल ट्रेनें प्रभावित, IMD का अलर्ट

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को राहत व बचाव कार्यों के लिए हाई अलर्ट मोड पर रहने और जिन स्थानों पर बाढ़ और जल भराव की स्थिति है वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि ,’आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, ज़िलाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं और हर परिस्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा हूं।”

Tags: chmpawat newscm dhamidehradun newsdhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

दो शीर्ष पुलिस अधिकारियों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुरु की कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Next Post

ट्रिपल मर्डर से दहला गाजीपुर, पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
छत्तीसगढ़

Mandai Wildlife Reserve पहुंचे CM साय, बोले- वन्यजीव संरक्षण से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

05/10/2026
पंजाब

CM भगवंत मान के OSD पर भ्रष्टाचार के आरोप, CBI करेगी जांच

05/10/2026
Next Post
Murder

ट्रिपल मर्डर से दहला गाजीपुर, पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या

यह भी पढ़ें

65 वर्षीय बीजेपी नेता जवाहर प्रसाद

बीजेपी नेता की प्रतिज्ञा : जब तक देश से खत्म नहीं होगा कोरोना, तब तक नहीं पहनूंगा जूते-चप्पल

01/10/2020
Arrested

मासूम की हत्या के आरोप में मामा गिरफ्तार

28/06/2023
Vindu Dara Singh

विंदु दारा सिंह ने बताया- कौन कंटेस्टेंट जीत सकता है बिग बॉस 14

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version