• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट, केन्द्र से उत्तराखंड को सहयोग का आश्वासन

Writer D by Writer D
10/03/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami met Union Energy Minister RK Singh

CM Dhami met Union Energy Minister RK Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह (RK Singh) से भेंट कर माह मार्च-2023 के लिए उत्तराखंड राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान करने पर धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य को सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि पर्यावरणीय कारणों से राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब और इनके न्यायालयों में विचाराधीन होने के फलस्वरूप विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता में कमी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में बेस लोड के लिए तापीय विद्युत गृह का उपलब्ध न होने, बीती शीत ऋतु में कम बारिश और बर्फबारी के फलस्वरूप अभी से ही नदियों में कम जलस्तर के फलस्वरूप प्रदेश के जलविद्युत उत्पादन में कमी परिलक्षित होने के कारण उत्तराखंड राज्य की विद्युत मांग और उपलब्धता में वर्ष 2023-24 में औसतन 400 मेगावाट का अन्तर अनुमानित है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य को इस संभावित विद्युत संकट मुक्त करने के लिए केन्द्रीय पूल से मार्च-2024 तक की अवधि के लिए 400 मेगावाट अतिरिक्त कोटा उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री की ओर से सकारात्मक निर्णय का आश्वासन प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने टीएचडीसी, खुर्जा के आवंटन पर पुनर्विचार करने और उत्तराखंड की ऊर्जा सुरक्षा को संबल देने के उद्देश्य से इस पावर स्टेशन की 133 मेगावाट की अनावंटित क्षमता, उत्तराखंड राज्य को आवंटित करने का भी अनुरोध किया।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए बेस लोड विद्युत गृह कोयला की उपलब्धता वाले प्रदेशों में स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार उत्तराखंड राज्य को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। प्रदेश की लंबित जल विद्युत परियोजनाओं पर शीघ्र ही प्रधानमंत्री कार्यालय स्तर पर बैठक की जायेगी।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात

केंद्रीय दल की ओर से उत्तराखंड में विद्युत आपूर्ति और आवश्यकता का अध्ययन कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जोशीमठ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एनटीपीसी की ओर से सीएसआर मद में पुनर्निर्माण कार्यों में मदद के लिए भी आश्वासन प्रदान किया गया। लोहारी नागपाला परियोजना में सुरक्षा कार्य पूर्ण करते हुए योजना को उत्तराखंड राज्य को हस्तगत कराने का भी निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड स्थित गैस पावर प्लांट के पुनः संचालन का भी सुझाव दिया।

बैठक में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी, उत्तराखंड के सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात

Next Post

भीषण आग में फेमस टीवी सीरियल का सेट जलकर खाक, मची अफरा तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post
Fire

भीषण आग में फेमस टीवी सीरियल का सेट जलकर खाक, मची अफरा तफरी

यह भी पढ़ें

court seeks reply

आगरा की स्नातक डिग्री को टीजीटी में मान्य न करने के लिए राज्य सरकार से मांगी जानकारी

06/09/2020
Mantra Jaap Vidhi

मंत्रों का जाप करते समय भगवान के समक्ष बैठकर करें विधिपूर्वक

18/08/2021
ITI

ITI में दाखिले को 6वीं कांसलिंग में खाली सीटों की सूची जारी

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version