• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी, आपदा नियंत्रण कक्ष से की राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Writer D by Writer D
06/08/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami reached Uttarkashi, took stock of the affected areas

CM Dhami reached Uttarkashi, took stock of the affected areas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार सुबह उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की।

उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत श्री धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों से स्थिति की वस्तुनिष्ठ जानकारी प्राप्त की और उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिये।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में राहत एवं बचाव तथा चिकित्सा शिविर की स्थापना कर दी गई है तथा प्रभावितों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारम्भ कर दिए गये हैं। भारतीय वायुसेना के चिनूक व एमआई-17 हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तैयार स्थिति में हैं, ताकि आवश्यकतानुसार शीघ्रतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक प्रभावित नागरिक तक सहायता पहुंचाने हेतु कटिबद्ध है।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बचाव दल दिल्ली से और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की अत्याधुनिक उपकरणों से लैस अतिरिक्त टीम आज सुबह आपदा स्थल पर पहुंच गयी हैं और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

Tags: uttarakhand flash floodUttarakhand News
Previous Post

हाई टेंशन तार की चपेट में आया डीजे सिस्टम, करंट से झुलस कर दो की मौत

Next Post

डिप्टी कमिश्नर सहित 6 लोग सस्पेंड, महिला अफसर ने लगाए थे यौन शोषण के आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Next Post
sexual harassment

डिप्टी कमिश्नर सहित 6 लोग सस्पेंड, महिला अफसर ने लगाए थे यौन शोषण के आरोप

यह भी पढ़ें

Ajwaini Paneer Kofta

विकेंड को स्पेशल बनाएगी ये डिश

11/01/2025
cm yogi

दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को योगी सरकार देगी आर्थिक सहायता

05/06/2021
Satish kumar

घायल शेर की तरह लड़े सतीश कुमार, विपक्षी खिलाड़ी ने भी जज्बे को किया सलाम

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version