• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्योतिर्मठ पहुंचे सीएम धामी, उर्गम में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

Writer D by Writer D
07/07/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोशीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को ज्योतिर्मठ के उर्गम में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र सिंह भंडारी के पक्ष में प्रचार किया। धामी ने यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से अपील की कि वह उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि राजेन्द्र भंडारी ने लंबे समय से इस क्षेत्र की सेवा की है। उन्होंने विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की सदस्यता ली, अब वो इस क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।

धामी (CM Dhami) ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहा हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हो गया है। तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित हुई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार भी कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरियों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।

मल्टी एंड रीलिंग यूनिट्स से लैस होंगे महाराजगंज, बस्ती, सहारनपुर व औरैया

प्रदेश में महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्यमान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, होमस्टे योजना की शुरुआत की गई है। उर्गम क्षेत्र 12 महीने पर्यटकों से गुलजार रहे इसके लिए भी सरकार कार्य रही है। अंत्योदय कार्ड धारकों के एक साल में तीन गैस सिलेंडर रिफिल किए जा रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना की शुरुवात भी की गई है। राज्य में बीते पांच वर्षों में नौ लाख से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में ऑल वेदर रोड का कार्य तेजी से हुआ है। बद्रीनाथ क्षेत्र के दूरस्थ गांवों जैसे पल्ला, जखोला, किमाणा, बछेर, स्यूण और हापला घाटी को सड़क से जोड़ा गया है। भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। औली से गौरसों तक रोप-वे स्वीकृति हो गई है। गोपेश्वर में श्री देव सुमन कैंपस बनाने के लिए 1.50 करोड़ की धनराशी स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा विकास, जनकल्याण, सनातन, संस्कृति, एकता की बात करती है तो कांग्रेस भ्रष्टाचार, झूठ, अलगाववाद, संविधान और आरक्षण को खत्म करने की झूठी बातें करती है। कांग्रेस ने जनता में झूठ फैलाने का काम किया है।

Tags: cm dhamidhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने को हर सप्ताह प्रबुद्ध नागरिकों के साथ होगी बैठक: मुख्य सचिव प्रसाद

Next Post

बद्रीनाथ उपचुनाव: विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है सरकार: मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
CM Dhami

बद्रीनाथ उपचुनाव: विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है सरकार: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने दी नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पीएम मोदी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

22/08/2021
CM Yogi

काल के गाल में समा जाते हैं समय के अनुरूप न चलने वाले : सीएम योगी

05/07/2024
indo-china war

चीन का सबसे बड़ा धोखा: 1962 में किया था ये काम, एक महीने बाद युद्धविराम

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version