• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने को हर सप्ताह प्रबुद्ध नागरिकों के साथ होगी बैठक: मुख्य सचिव प्रसाद

Writer D by Writer D
07/07/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
TVSN Prasad

TVSN Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम। गुरुग्राम में स्वच्छता का मुद्दा अब जाकर काफी अहम हो गया है। शासन और प्रशासन की नजर में गुरुग्राम को गंदगी मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। स्वच्छता को लेकर भले ही गुरुग्राम अवार्ड हासिल करता रहा हो, इस दिनों यहां गंदगी का बुरा हाल है। रविवार को हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (TVSN Prasad) ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में शहर के नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढ़ान, डीसी निशांत कुमार यादव व नगर निगम, गुरुग्राम के आयुक्त डा. नरहरि बांगड़ ने मुख्य सचिव का गुरुग्राम पहुंचने पर स्वागत किया।

मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (TVSN Prasad) ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम शहर में नागरिकों के हितों में स्वच्छता व जलनिकासी को लेकर प्रतिबद्घता से कार्य कर रही है। नागरिकों की सुविधा के लिए शहर में डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने के लिए स्वच्छता गाडिय़ों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने तीन सदस्यीय कमेटी के गठन करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह कमेटी डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने के लिए स्वच्छता गाडिय़ों के लिए मानक तय करेगी। कोई भी एजेंसी, आरडब्ल्यूए, संस्था या व्यक्तिगत तौर पर घर-घर से कचरा एकत्रित करने के लिए निर्धारित क्षमता का वाहन चालक सहित नगर निगम को मुहैया करा सकता है।

मुख्य सचिव (TVSN Prasad) ने बैठक के दौरान प्रबुद्ध नागरिकों की मांग पर गुरुग्राम शहर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से जल निकासी के इंतजामों व नालों की सफाई की जानकारी ली। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिला में जलभराव वाले 112 क्रिटिकल प्वाइंट्स की पहचान की गई है।

नगर निगम के आयुक्त डा. नरहरि बांगड़ ने बताया कि गुरुग्राम शहर में जीएमडीए व नगर निगम के चार बड़े नाले तथा करीब 600 किलोमीटर लंबाई वाले छोटे नाले जल निकासी के कार्य में इस्तेमाल किए जाते हैं। सभी नालों की सफाई के टेंडर जारी हो चुके हैं और इन में सफाई का कार्य जारी है।

40 कॉम्पैक्टर व सक्शन मशीन-जटायु खरीदने के निर्देश

मुख्य सचिव (TVSN Prasad) ने बैठक में नगर निगम गुरुग्राम की मांग पर 40 कॉम्पैक्टर व सक्शन मशीन-जटायु खरीदने से संबंधित कार्यवाही भी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बैठक में पहुंचे स्वच्छता एवं पर्यावरण के विशेषज्ञों से बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन

उन्होंने (TVSN Prasad) बैठक में पहुंचे लोगों के सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना और नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे हर सप्ताह इसी तरह ऑनलाइन या ऑफलाइन बैठक भी लेंगे।

Tags: harayana newsNational newsTVSN Prasad
Previous Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन

Next Post

ज्योतिर्मठ पहुंचे सीएम धामी, उर्गम में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Main Slider

जन्मदिन पर युवाओं के बीच पहुंचे धामी, गूंजे ‘युवा हृदय सम्राट’ के नारे

16/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, योगी समेत कई नेताओं की बधाई

16/09/2026
CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Next Post
CM Dhami

ज्योतिर्मठ पहुंचे सीएम धामी, उर्गम में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

यह भी पढ़ें

Post Office

इस सरकारी स्कीम में मिलता है डबल फायदा, 1000 निवेश करने पर मिलता है मोटा फंड 

25/04/2023
Pm modi

PM मोदी ने कशी को दी एक और सौगात, गांधीनगर-वाराणसी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

16/07/2021
Dhoti-pant

धोती-पेंट स्टाइल का आपको बनाएगा स्टाइलिश

11/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version