• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने ऐतिहासिक जीत के लिए चंपावत की जनता का किया धन्यवाद

Writer D by Writer D
03/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को चंपावत विधानसभा उपचुनाव (Champawat assembly by-election) में ऐतिहासिक जीत (Historic victory) के बाद मुख्य बाजार चंपावत में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत विधानसभा से ऐतिहासिक जीत (55025 वोटों से विजयी रहे) दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, उन्होंने चंपावत से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लोगों का धन्यवाद किया है, साथ ही उन्होंने चंपावत की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैलाश गहतोड़ी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने के साथ ही हमारी सरकार क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का संचालन पूरी गुणवत्ता एवं तेजी के साथ करेगी। उन्होंने कहा जनता के साथ समन्वय बनाकर पूरे प्रदेश के साथ ही चंपावत में विकास कार्य करेंगे।

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि चंपावत में हम जल्द ही मां हिंगला देवी मंदिर को रोप वे से जोड़ने का कार्य करेंगे, पूर्णागिरी मंदिर से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण होगा, चंपावत शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने, सोवन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कैंपस चंपावत में खोले जाने जैसे विभिन्न कार्यो को जल्द किए जाने की बात कही ।

उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि चंपावत की जनता के आशीर्वाद से हम चंपावत के विकास के साथ ही उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे एवं राज्य की 25 वीं वर्षगांठ पर हमारा राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, पर्यटन, जैसे विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए हम पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा चंपावत के प्रत्येक गांव में सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचे इसके लिए हम हर क्षेत्र के भौगोलिक आधार पर विभिन्न योजनाएं बनाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भी घोटाला नहीं हुआ है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए कई कार्य किए गए हैं। देश एक सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है।

चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत, बोले- जनता का आभारी हूं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)ने कहा की इतनी बड़ी जीत के लिए वे अपने हमेशा चंपावत की जनता के आभारी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का विशेष रूप से धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़कर उन्हें जिताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी , सांसद अजय टम्टा , चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक शिव अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

देश के सबसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाले राज्यों में यूपी हो रहा शामिल: पीएम मोदी

Tags: champavat by-electionchampavat by-election countingchampavat by-election resultElection newsm dhamiNational newsnationla newspm modiuttarahand newsUttarakhand News
Previous Post

यूपी ही देगा भारत की ग्रोथ स्टोरी को मोमेंटम: पीएम मोदी

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस पर एनसीसी कैडेटों द्वारा साइकिल रैली

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
World Bicycle Day

अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस पर एनसीसी कैडेटों द्वारा साइकिल रैली

यह भी पढ़ें

जदयू ने चलाया बीजेपी पर तीर JDU shoots arrows at BJP

जदयू ने चलाया बीजेपी पर तीर, फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं

29/12/2020
देवेन्द्र फडनवीस

महाराष्ट्र में हफ्ता वसूली वाली सरकार ने खो दी है नैतिकता : देवेन्द्र फडनवीस

24/03/2021
एनबीआरआई CSIR-NBRI

एनबीआरआई का निर्जलीकृत पुष्प कला पर ऑनलाइन प्रशिक्षण 20 जनवरी को

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version