• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंपावत से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, विधायक कैलाश देंगे इस्तीफा

Writer D by Writer D
20/04/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) चंपावत (Champavat) से ही उप चुनाव (By-election) लड़ेंगे। शीर्ष नेतृत्व से मिली हरी झंडी के बाद अब चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वह गुरुवार को अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे। इसी दिन वह अपने इस्तीफे के बाद विधानसभा भवन में पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश सबसे पहले चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने की थी। उनका कहना है कि अगर सीएम के लिए सीट छोड़ने से उनकी चंपावत विधानसभा का विकास हो सकता है तो वह सहर्ष अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं।

हालांकि इसके बाद सीएम के लिए सीट छोड़ने वालों की लंबी लाइन लग गई थी, जिसमें कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा व रुद्रपुर विधायक भरत चौधरी से लेकर कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी तक के नाम शामिल थे। लेकिन भाजपा हाईकमान द्वारा चिंतन-मंथन के बाद धामी के लिए चंपावत सीट को ही सबसे सुरक्षित माना गया है।

मंगलवार को कैलाश गहतोड़ी देहरादून आए थे। उन्होंने सीएम धामी और संगठन मंत्री अजेय कुमार से भेंट की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी 23 अप्रैल को दून आ रहे हैं। मार्च में मुख्यमंत्री का पदभार दोबारा संभालने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 6 महीने के अंदर उप चुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करने की एक संवैधानिक बाध्यता है। उन्हें सीएम बने दो महीने गुजर चुके हैं।

PM मोदी ने WHO चीफ का किया नामकरण, दिया ये गुजराती नाम

अब उनके पास सिर्फ 4 माह का ही समय बचा है। चुनावी प्रक्रिया में भी महीने भर से अधिक का समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में वह जल्द से जल्द चुनाव लड़ कर इस प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहते हैं।

कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे और पत्रकार वार्ता के बाद मुख्यमंत्री धामी उनके साथ चंपावत भी जा सकते हैं जहां वह पूजा अर्चना करने के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी मिल सकते हैं। सीएम धामी के चंपावत से चुनाव लड़ने की पुष्टि होते ही अब इन कयासों पर भी विराम लग गया है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे।

Tags: live hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

PM मोदी ने WHO चीफ का किया नामकरण, दिया ये गुजराती नाम

Next Post

ये है दुनिया का सबसे महंगा स्टॉक, एक शेयर की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

जनहित की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

06/08/2026
Punjab Monsoon Session
पंजाब

भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा

06/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती, शिक्षा, सुविधाओं का दिया भरोसा

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Next Post

ये है दुनिया का सबसे महंगा स्टॉक, एक शेयर की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने किया नामांकन

14/05/2024
BBAU

बीबीएयू के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा के बाद कॉपियां अपलोड करने में परेशानी

08/09/2020
face cleanser

फेस क्लींजर का काम करेगी घर में मौजूद ये चीजें

16/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version