• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने WHO चीफ का किया नामकरण, दिया ये गुजराती नाम

Writer D by Writer D
20/04/2022
in Main Slider, गुजरात, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का गुजराती नाम ‘तुलसीभाई’ (Tulsi Bhai) रखा।

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस मेरे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मैं (टेड्रोस) आज जो कुछ भी हूं, उसमें भारतीय शिक्षकों का अहम हाथ है। मेरे शिक्षक भारतीय हैं और मैं एक गुजराती बन गया हूं। मेरा नाम गुजराती में रखो। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की इस पवित्र भूमि पर एक गुजराती के रूप में आज से विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का नाम तुलसीभाई रखता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के इस नाम देने से तमाम गणमान्य लोग हंस पड़े।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसे आज की पीढ़ी भुला रही है लेकिन भारत में हर घर के सामने तुलसी का पौधा लगाना और उसकी पूजा करना पीढ़ी दर पीढ़ी हमारी परंपरा रही है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो भारत की आध्यात्मिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज डब्ल्यूएचओ के प्रमुख तुलसीभाई का नाम लेते हुए मुझे विशेष रूप से खुशी हो रही है क्योंकि उन्होंने हमेशा गुजराती बोलने की कोशिश की है।

उद्घाटन समारोह में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस के अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ़ मुंजपारा महेंद्र कालूभाई आदि उपस्थित थे।

Tags: Global AYUSH Investment and Innovation Summit 2022gujrat newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newswho chief ghebreyesus
Previous Post

स्पिनर मुशर्रफ हुसैन का निधन, 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Next Post

चंपावत से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, विधायक कैलाश देंगे इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Next Post

चंपावत से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, विधायक कैलाश देंगे इस्तीफा

यह भी पढ़ें

सांसद के खिलाफ लोगों ने अध्यक्ष अनुशासन समिति को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपा

31/07/2025
amir khan and kiran rao

आमिर खान ने ऐनिवर्सरी पर किरण राव के लिए गाया- तुम बिन जाऊं कहां

30/12/2020
Rain

तेज बारिश से लखनऊ का मौसम हुआ खुशनुमा, उमस और गर्मी से मिली राहत

02/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version