• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान राम के जीवन मूल्यों, शिक्षाओं एवं आदर्शों से समाज लाभान्वित होगा : सीएम धामी

Writer D by Writer D
16/05/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में एक माह तक आयोजित होने वाली राम कथा महायज्ञ की आयोजकों को शुभकामना दी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 1 माह तक चलने वाली इस राम कथा में भगवान राम के जीवन मूल्यों, शिक्षाओं एवं आदर्शों से हमारा समाज लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में रामकथा के साथ पर्यावरण संरक्षण, नदियों, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, वृक्षारोपण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने से संबंधित जागरूकता का अभियान भी संचालित किया जाएगा, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी तथा परमार्थ निकेतन परिसर में रुद्राक्ष का पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत भी की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि वर्तमान समय में राम कथा की प्रासंगिकता और अधिक हो गई है, भगवान राम के आदर्श एवं उनका आशीष हम सबके जीवन में खुशहाली लाने के साथ ही कथा के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश समाज में निश्चित रूप से जन जागरण का काम करेगा।

Gyanvapi Masjid: 1500 तस्वीरें बयां करेंगी ज्ञानवापी का सच

उन्होंने कहा कि पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने की हम सबकी जिम्मेदारी है, विशेषकर हिमालयी राज्यों की यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमारी नदियां, झील, झरने, प्राकृतिक स्रोत संरक्षित हो, वृक्षारोपण के माध्यम से हमारा वनावरण बढ़े इसके लिए हम सबको अपना योगदान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि परमार्थ निकेतन के माध्यम से हो रहे यह आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को प्राकृतिक संरक्षण का संदेश देने में नींव का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने मुख्यमंत्री को कर्मठ एवं कर्म योगी बताते हुए कहा कि इस परिसर में एक माह तक संचालित होने वाली राम कथा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा।

अन्नदाता ने फ्री में बांट दिया 200 क्विंटल प्याज, जानिए चौंकाने वाली वजह

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से परमार्थ निकेतन राज्य के चार धामों में बड़ी संख्या में रुद्राक्ष के पेड़ों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

Tags: cm dhamiram katha mahayagyarishikesh newsUttarakhand News
Previous Post

Gyanvapi Masjid: 1500 तस्वीरें बयां करेंगी ज्ञानवापी का सच

Next Post

पीएम मोदी के लखनऊ पहुंचने पर सीएम योगी बोले- शेषावतार भगवान लक्ष्मण की पवन नगरी में स्वागत 

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

फल-सब्जियों में जहर पर सख्ती, कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात, विकास योजनाओं को ₹16 करोड़ मंजूर

29/04/2026
CM Nayab Saini released the BJP's 'Sankalp Patra'
Main Slider

पंचकूला से BJP का चुनावी बिगुल, CM सैनी ने पेश किया संकल्प पत्र

29/04/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी के लखनऊ पहुंचने पर सीएम योगी बोले- शेषावतार भगवान लक्ष्मण की पवन नगरी में स्वागत 

यह भी पढ़ें

सैफ करीना से को नहीं देते सोशल मिडिया से दूर रहने की नसीहत, एक्टर ने बताई वजह

01/10/2021
chris gayle

सुपर ओवर में बैटिंग करने से पहले गुस्से में थे क्रिस गेल

19/10/2020
arrested

पुलिस मुठभेड़ में असलाह सहित लुटेरा गिरफ्तार

08/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version