• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gyanvapi Masjid: 1500 तस्वीरें बयां करेंगी ज्ञानवापी का सच

Writer D by Writer D
16/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
gyanvapi masjid

gyanvapi masjid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी (gyanvapi masjid) परिसर में बिताए गए कमीशन की टीम के 12 घंटे बेहद अहम रोल निभाएंगे। तीन दिनों तक चली सर्वे की कार्यवाही के दौरान कमीशन की टीम परिसर के कोने-कोने से रूबरू हुई। तीन दिनों में 12 घंटे से अधिक समय तक चली कार्यवाही में खींची गईं 15 सौ तस्वीरों में ज्ञानवापी का सच दर्ज हो चुका है।

हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी (gyanvapi masjid) से ली गई तस्वीरें और वीडियो उनके दावे को और मजबूत करेगा। हालांकि, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वहां कुछ भी नहीं मिला है। 14 से 16 मई तक चली कमीशन की कार्यवाही की शुरुआत ज्ञानवापी परिसर के तहखाने की पश्चिमी दीवार से हुई थी। अंतिम दिन के सर्वे में वजू खाने के नीचे तक सर्वे की प्रक्रिया के दौरान शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अहम मोड़ आ गया है।

Gyanvapi Masjid: तीसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा, हिंदू पक्ष का बड़ा दावा- कुएं के अंदर मिला शिवलिंग

सूत्रों के मुताबिक, कमीशन की कार्यवाही के दौरान नमाज वाली जगह पर हॉलनुमा बड़े कमरे की छत से लेकर फर्श तक की नक्काशी व कलाकृतियों ने हर किसी को चौंकाया। कई आकृतियां ऐसी थीं, जो वादी पक्ष को रुककर देखने और उसकी फोटो और वीडियोग्राफी कराने पर विवश कर रही थीं।

अदालत के आदेश के बाद 14 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कमीशन की कार्यवाही शुरू हुई। दो कमरों के ताले तो खुल गए, लेकिन तीसरे कमरे का ताला काटकर सर्वे करना पड़ा। चौथे कमरे में दरवाजा ही नहीं है। पहले दिन चार घंटे में 50 फीसदी कार्यवाही पूरी हुई।

जिसका ना आदि है, न अंत है, भगवान शिव की महिमा अनंत है : स्वतंत्र देव

15 मई को दूसरे दिन ज्ञानवापी में गुंबद, वजू खाने और दीवारों का सर्वे किया गया। लगभग 80 फीसदी कार्यवाही पूरी हुई। तीसरे और अंतिम दिन 16 मई को वजू खाने का पानी निकालकर सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने की बात कही गई। इस दौरान हिंदू पक्ष के वादी व अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। वादी पक्ष के अधिवक्ताओं का कहना है कि 15 सौ से अधिक तस्वीर और वीडियो में ज्ञानवापी की पूरी हकीकत दर्ज है। कोर्ट में पूरी रिपोर्ट रखने के बाद प्रकिया आगे बढ़ेगी।

विश्व वैदिक सनातन के संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने दावा किया कि कमीशन की कार्यवाही के दौरान सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में 12.5 फुट का शिवलिंग मिला है। वादी पक्ष के पैरोकार बिसेन ने बताया कि, हमारी तबीयत ठीक नहीं थी। इस नाते वे ज्ञानवापी में आज हुई कमीशन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाए। लेकिन, सहयोगियों ने शिवलिंग मिलने की जानकारी दी।

Gyanvapi Masjid: शिवलिंग मिलने वाली जगह को सील करने का आदेश, कोर्ट ने वजु पर लगाई पाबंदी

जितेंद्र सिंह बिसेन ने मांग की है कि शिवलिंग की सुरक्षा के लिए फोर्स बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सुनवाई लंबी नहीं चलेगी। हमें अपना अधिकार जल्द मिलेगा। उनके नेतृत्व में पांच महिलाओं ने याचिका दायर की थी। इसकी सुनवाई के दौरान हुए आदेश पर कमीशन की कार्यवाही हुई। ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी व अन्य देवी देवताओं के विग्रहों की रक्षा और नियमित दर्शन के लिए इजाजत मांगी गई थी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अपनी भावनाओं पर काबू रखें।  हमारी लड़ाई सांविधानिक है। प्रतीक्षा बहुत लंबी नहीं करनी पड़ेगी।

शिवलिंग मिलने के दावे पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- ज्ञानवापी मस्जिद थी, और कयामत तक रहेगी

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि  जिसे शिवलिंग बताया जा रहा है, वह पानी के फव्वारे के पास का एक हिस्सा है। जितनी भी पुरानी मस्जिदें हैं, उन सभी जगहों पर काले या सफेद पत्थर युक्त पानी का फव्वारा होता है। अदालत ने हौद को सील करने का आदेश दिया है। मसला अदालती है, इस नाते क्या कहा जाए। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी।

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे पर बोले डिप्टी सीएम केशव- सत्य ही शिव

हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने कहा कि मैं शिवलिंग की पूरी लंबाई नहीं बता पाऊंगा। इतना दावे के साथ कह सकता हूं कि लंबा-चौड़ा है। सर्वे के दौरान शिवलिंग दिखते ही मैं कोर्ट चला गया। उस जगह को सुरक्षित करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया।

अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में लगातार तीसरे दिन कमीशन की कार्यवाही की गई। रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। अदालत ने रिपोर्ट जमा करने के लिए 17 मई का समय दिया है। कोशिश पूरी है कि मंगलवार को रिपोर्ट जमा कर दें। कोई दिक्कत आती है तो अदालत से समय मांगेंगे। वजूखाने का पानी निकालकर वीडियोग्राफी कराई गई है।

Tags: gyanvapigyanvapi ka raazgyanvapi ka sachgyanvapi masjidgyanvapi masjid disputegyanvapi masjid history in hindiGyanvapi Masjid newsgyanvapi masjid vivadgyanvapi me shivlinggyanvapi secretgyanvapi secretsGyanvapi shivlingkashi vishwanath gyanwapishivlingshivling in gyanvapivaranasivaranasi newsVaranasi News in Hindiज्ञानवापीज्ञानवापी का राजज्ञानवापी में शिवलिंगशिवलिंग
Previous Post

अन्नदाता ने फ्री में बांट दिया 200 क्विंटल प्याज, जानिए चौंकाने वाली वजह

Next Post

भगवान राम के जीवन मूल्यों, शिक्षाओं एवं आदर्शों से समाज लाभान्वित होगा : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
cm dhami

भगवान राम के जीवन मूल्यों, शिक्षाओं एवं आदर्शों से समाज लाभान्वित होगा : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

hanging body

आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हडकंप

05/06/2021

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- 15 मार्च से कोर्ट रूम में होगी सुनवाई

20/02/2021
Worship for Ram temple foundation

राम मंदिर नींव भराई के लिए किया गया पूजन, 9 अप्रैल से शुरू होगा कार्य

15/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version