• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Writer D by Writer D
27/05/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सोबन सिंह जीना कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जनपद को 138.09 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आवास विकास विभाग की ओर से अल्मोड़ा नगर में भैरव मंदिर, केमू स्टेशन और जीआईसी क्षेत्र में तैयार तीन पार्किंग योजनाओं का लोकार्पण किया गया। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी इन परियोजनाओं से शहर में पार्किंग सुविधा बढ़ने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

पेयजल विभाग की दो योजनाओं के जरिए 19 राजस्व गांवों को पेयजल सुविधा से जोड़ा गया। वहीं ग्राम्य विकास विभाग के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शीतलाखेत-दौलाघट-कठपुडिया, सौनी-तितालीखेत और रानीखेत-बुचड़ी-पंतकोटुली-गगास मोटर मार्गों सहित कुल 34.10 किलोमीटर सड़क सुधार और उन्नयन कार्यों का लोकार्पण किया गया।

सिंचाई विभाग की चार योजनाओं के अंतर्गत चौखुटिया और स्याल्दे क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे किए गए हैं। इन योजनाओं से भवनों, पुलों और कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा गोबिंदपुर दौलाघट में मिनी बैराज और दन्या बाजार स्थित सैम देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

लोक निर्माण विभाग की सात योजनाओं के तहत विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधार और मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत सारकोट विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य का लोकार्पण और चौखुटिया के महाकालेश्वर विद्यालय में नए कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

चिकित्सा विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यों की भी शुरुआत की गई।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Next Post

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

जब सबसे अधिक जरूरत थी तब रामगोविन्द चौधरी मेरे साथ खड़े रहे : अखिलेश यादव

01/03/2022
kangana ranaut

लव जिहाद कानून का विरोध करने वालों पर भड़की कंगना रनोट

09/12/2020
गंगा स्नान

संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटो पर किया दान-पुण्य

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version