• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण

Writer D by Writer D
06/09/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
CM Model Composite School

CM Model Composite School

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार निरंतर अनूठे प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार आगामी तीन वर्ष में प्रदेश के 57 जनपदों (मंडल मुख्यालय वाले 18 जनपदों को छोड़कर) मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय (CM Model Composite School) का निर्माण कर रही है। यह विद्यालय प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए होंगे।

योजना के अनुसार प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक विद्यालय (CM Model Composite School) का निर्माण कराया जाएगा, जहां 3000 विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे। न्यूनतम 25 एकड़ में निर्मित होने वाले इन विद्यालयों के निर्माण में योगी सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (CM Model Composite School) के निर्माण को लेकर जो योजना है उसके अनुसार यहां प्री प्राइमरी (बाल वाटिका) के साथ 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर फोकस किया जाएगा। यहां छात्रों को यूपी बोर्ड पाठ्यक्रम पर आधारित विज्ञान, गणित, वाणिज्य एवं कला वर्ग में अध्ययन का अवसर मिलेगा।

इन विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों में से उत्कृष्ट शिक्षकों की प्रमाणिकता आधारित तैनाती की जाएगी। योजना के अनुसार प्री प्राइमरी, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए अलग-अलग शैक्षणिक ब्लॉक निर्मित किए जाएंगे। आधुनिक गणित, विज्ञान, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान, स्किल लैब और केंद्रीकृत किचन का भी निर्माण होगा।

विद्यालय भवन भूकंपरोधी निर्माण तकनीक, हरित ऊर्जा और ऊर्जा कुशल वास्तुकला के मानदंड पर आधारित होगा। विद्यायलों में वर्ल्ड क्लास अवस्थापना सुविधाएं सुलभ कराई जाएंगी।

इनमें प्रत्येक कक्षा-कक्ष के लिए स्मार्ट क्लास, स्किल हब सेंटर, कक्षा एक से 8 के लिए कम्पोजिट विज्ञान गणित प्रयोगशाला, कक्षा 9 से 12 के लिए रसायन, भौतिकी विज्ञान हेतु मॉड्यूलर प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब एवं लैंग्वेज लैब, कक्षा एक से 8 एवं कक्षा 9 से 12 के लिए अलग-अलग पुस्तकालय, खेल का मैदान व ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हॉल की सुविधा होगी।

गोरखपुर में बनेगा फॉरेस्ट्री कॉलेज : मुख्यमंत्री

इसके साथ ही, सोलर पैनल एवं वर्षा जल संचयन इकाइ की स्थापना, आरओ एंड यूवी वाटर प्लांट, मिड डे मील, किचन व डायनिंग हॉल, वॉशिंग एरिया, मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट की व्यवस्था होगी। साथ ही शिक्षक व शिक्षिकाओं के लिए अलग-अलग स्टाफ रूम भी निर्मित किए जाने की योजना है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

गोरखपुर में बनेगा फॉरेस्ट्री कॉलेज : मुख्यमंत्री

Next Post

Haryana Elections: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विनेश को दिया यहां से टिकट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Vinesh Phogat

Haryana Elections: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विनेश को दिया यहां से टिकट

यह भी पढ़ें

Agniveers

अग्निवीरों को अब राजस्थान में भी मिलेगा आरक्षण

27/07/2024
गौरव बल्लभ Gaurav Ballabh

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि बिहार में है भ्रम और भय का माहौल

01/11/2020
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 45.85 फीसदी मतदान

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version