• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शूर सैनी जयंती में कैथल पहुंचे सीएम सैनी बोले, चुनाव परिणाम के बाद जनता ने कांग्रेस की ईवीएम को किया खराब

Writer D by Writer D
01/12/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। कैथल में रविवार को आयोजित महाराज शूर सनी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा है कि महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह में शिरकत करना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्हें जो सम्मान प्रदेश के लोगों ने दिया है। वह उसे हमेशा बढ़ाने का काम करेंगे।

सीएम (CM Nayab Saini) ने समाज को 31 लाख रुपए देने का ऐलान किया और कहा कि यह कैथल का सैनी समाज तय करेगा कि यह राशि कहां खर्च करनी है। ‌चंदाना गेट स्थित गैबी साहब मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब झूठ का पुलिंदा बन चुका है। यह झूठ का पुलिंदा हरियाणा के चुनावों में सफलता हासिल नहीं कर पाया है। विधानसभा चुनाव से पहले भूपेंद्र हुड्डा की टीम आश्वस्त थी कि उनकी सरकार बन जाएगी, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद जनता ने कांग्रेस की ईवीएम को खराब कर दिया, जबकि नरेंद्र मोदी की ईवीएम मजबूत हुई है।

सीएम (CM Nayab Saini) ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में भर्ती रोको गैंग खड़ा किया हुआ था, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद यह भर्ती रोको गैंग गायब हो गई। कांग्रेस ने जिस भी प्रदेश में झूठ बोलकर सत्ता हथियाई, वहां पर दो साल बाद भी प्रदेश हित में कार्य नहीं कर पाई है। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जब उन्होंने शपथ ली तो उस समय 15 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी। इसके बाद जब विधानसभा चुनाव के परिणाम आए तो उन्होंने सीएम की शपथ लेने से पहले 24 हजार युवाओं को नौकरी देने का काम किया।

मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले एससी, बीसी छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति देने का संकल्प

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी कॉलेज में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति देने का संकल्प लिया है। इसके लिए जल्द ही एक पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल पर इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। सरकार ने बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी में 41000 शगुन देने का भी काम किया है।

प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान का काम कर रही है। गरीबों का उत्थान उनका संकल्प था और हमेशा रहेगा। सरकार ने सरकारी अस्पतालों में किडनी के मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस की सुविधा की प्रदान की है।प्रदेश में 13 लाख बहनों को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का काम भी हमारी सरकार ने किया है।

अब पोर्टल पर पंजीकृत बीपीएल परिवार की बहनों को 500 रूपए में सिलेंडर मिल रहा है। सरकार ने क्रीमी लेयर की 6 लाख की व्यवस्था को बढ़ाकर‌ 8 लाख रुपए करने का भी ऐलान किया है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 लाख गरीब परिवारों को मकान भी बना कर दिए हैं।

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि हर समाज के लिए आदर्श होते हैं: नवीन जिंदल

लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने संत महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते बल्कि हर समाज के लिए आदर्श होते हैं। महाराजा शूर सैनी जी ने सभी समाज को एकता के सूत्र में बांधा और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना सिखाया। आज उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए हरियाणा को हर क्षेत्र में नंबर एक पर लाने के सैनी समाज का एक बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) की जनता के प्रति कार्यशैली की पूरे देश में मिसाल दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नंबर एक पर रहेगा। समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्डा, विधायक सतपाल जाम्बा, पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीलाराम सहित प्रदेशभर से आए बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Tags: CM Nayab SainiHaryana news
Previous Post

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भाजपा नेता से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
Next Post
CM Vishnu dev Sai

बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी

यह भी पढ़ें

economy improvement

अर्थव्यवस्था में सुधार की  पहल

09/04/2021
अवध यूनिवर्सिटी Avadh University

अवध यूनिवर्सिटी ने छात्र के मार्कशीट में अंक की जगह लिखा कांग्रेस, मचा हड़कंप

24/09/2020
unnao case

उन्नाव केस: मृत मिली दोनों लड़कियों का अंतिम संस्कार आज, गांव में भरी सुरक्षाबल तैनात

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version