• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई , कही ये बात

Desk by Desk
22/11/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
मुलायम सिंह यादव का जन्म Mulayam Singh Yadav's Birthdayदिन

मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वह हमारे देश के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास को लेकर उत्साही हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Spoke to #MulayamSinghYadav and greeted him on his birthday. He is one of the senior-most and experienced leaders of our country who is passionate about agriculture and rural development. I pray for his long and healthy life: Prime Minister Narendra Modi

(File photo) pic.twitter.com/cMeGCQz9Ds

— ANI (@ANI) November 22, 2020

सीएम आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संस्थापक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’

समाजवादी पार्टी ने भी मुलायम को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘समाजवादी पार्टी के जनक आदरणीय नेताजी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ पार्टी ने कहा, ‘नेता जी के आशीर्वाद से हम सब एक साथ मिलकर सामाजिक न्याय के संघर्ष को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के प्रति संकल्पित हैं। ईश्वर से नेताजी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की प्रार्थना।’

इस बीच मुलायम के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्त्रोत और अपने जनसंघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें व देश और समाज को दिशा दें, ऐसी मंगलकामना।’

पार्टी कार्यालय पहुंचे मुलायम, पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

मुलायम सिंह यादव अपने जन्मदिन पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने समर्थकों व नेताओं से बधाई और अभिवादन स्वीकार किया। मुलायम सिंह ने पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया और जन्मदिन समारोह के लिए आभार जताया।

Tags: akhilesh yadavIndia News in HindiLatest India News Updatesmulayam singh yadavmulayam singh yadav birthdaymulayam singh yadav in hindiMulayam Singh Yadav newsmulayam singh yadav news todaynarendra modipasionateSamajwadi partyshivpal yadavYogi Adityanathअखिलेश यादवनरेंद्र मोदीमुलायम सिंह यादवयोगी आदित्यनाथ
Previous Post

WHO: नहीं चेते तो कविड-19 की तीसरी लहर के लिए रहिए तैयार

Next Post

APEC नेताओं में मुक्त व्यापार पर सहमति, अर्थव्यवस्थाओं को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
APEK

APEC नेताओं में मुक्त व्यापार पर सहमति, अर्थव्यवस्थाओं को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश

यह भी पढ़ें

Israeli Attack

इजरायल ने लेबनान और गाजा पट्टी पर बरसाए बम

07/04/2023
CM Vishnudev Sai

जनहित की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

06/08/2026
कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद कुछ देर रूकने का होगा इंतजाम: सीएम योगी

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version