• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत : नायब सैनी

Writer D by Writer D
10/11/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र गुरुकुल में आयोजित दो दिवसीय आर्य प्रतिनिधि महासम्मेलन आज सम्पन्न हो गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समापन समारोह पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि भारत को पुनः:विश्व गुरु बनाने के लिए युवा पीढ़ी को महर्षि दयानंद की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है. इसके लिए युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार देने चाहिए.

सीएम सैनी ने दी शुभकामनाएं: इस कार्य को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के साथ साथ आर्य समाज की तरफ से चलाए जा रहे अन्य गुरुकुल संस्थाओं में बखूबी किया जा रहा है. मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने आर्य समाज के प्रणेता महर्षि दयानंद के 200वें जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश का प्रगति व तरक्की तथा मानव कल्याण के लिए आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने दो दिवसीय महासम्मेलन में गहन विचार-मंथन किया. ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके. इसके लिए आर्य समाज के लोग बधाई के पात्र है.

1875 में आर्य समाज का गठन: सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि महर्षि दयानंद ने 1875 में आर्य समाज का गठन किया. इस समाज ने धर्म, समाज और राष्ट्र के लिए अभूतपूर्व कार्य किए. इस समाज ने सोते हुए देश को जगा कर देश और धर्म की रक्षा की. इतना ही नहीं वैदिक आदर्शों और संस्कृति के प्रति निष्ठा जगाई. इसके अलावा जातिवाद का अंत करने, सबको पढ़ने का अधिकार, स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह, छुआछूत को समाप्त करने व गौ रक्षा आदि के लिए उल्लेखनीय कार्य किए है.

गांव कनीपला को ‘नायब’ सौगात, बनाया जाएगा 33 केवी सब स्टेशन

भगत सिंह का किया जिक्र: नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि जब भारत परतंत्र था तब महर्षि दयानंद ने देश में स्वराज की मशाल जलाने का काम किया था. देश की आजादी के आंदोलन में आर्य समाज के महानुभाव स्वामी श्रद्धानंद, महात्मा हंसराज, लाला लाजपत राय, वीर सावरकर और राम प्रसाद बिस्मिल जैसे महान देशभक्तों की सूची है. अमर शहीद मदन लाल ढींगरा और शहीदे आजम भगत सिंह जैसे नौजवानों के जीवन पर आर्य समाज की गहरी छाप थी.

‘भारत को विश्व गुरु बनाने का प्रयास’: वहीं, इस दो दिवसीय सम्मेलन में आर्य समाज के प्रतिनिधियों से ना केवल अपील की गई. अपितु संकल्प दिलाया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है. इसके लिए देश के नागरिकों को अच्छी शिक्षा और संस्कार तथा देश की प्राचीन संस्कृति और धरोहर के प्रति आमजन को जागरूक करना है. गुरुकुल कुरुक्षेत्र की 200 एकड़ भूमि पर की जा रही है. प्राकृतिक खेती और गुरुकुल कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों को दी जा रही अच्छी शिक्षा और संस्कारों पर विस्तृत प्रकाश डाला.
Tags: CM Nayab SinghHaryana news
Previous Post

गांव कनीपला को ‘नायब’ सौगात, बनाया जाएगा 33 केवी सब स्टेशन

Next Post

प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों को मूल मंत्र मानकर विकास का आधार बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

14/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तराखंड

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी

14/09/2026
Next Post
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों को मूल मंत्र मानकर विकास का आधार बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

Panipuri

पानीपुरी खाने के बाद 18 बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका

17/06/2026
eco tourism

यूपी में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरू की जा रही है बफर में सफर योजना

24/05/2025

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कद्दू के बीज, हो सकता है नुकसान

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version