• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM पुष्कर ने हिमालय यूनाइटेड मिशन की पुस्तक ‘हिमालय दिवस’ का किया विमोचन

Writer D by Writer D
09/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक है।

गुरुवार को हिमालय दिवस पर आयोजित वेबिनार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। कार्यक्रम में हिमालय यूनाइटेड मिशन (हम) की पुस्तक ‘हिमालय दिवस’ का विमोचन किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी। इसके लिए जनसामान्य में जागरूकता जरूरी है। इस संबंध में हिमालयी राज्यों के साथ सम्मेलन पर भी विचार किया जा रहा है। विकास के साथ ही प्रकृति के साथ भी संतुलन बनाना होगा।

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, उम्मीदवारों के नाम पर करेंगी चिंतन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निजी इलेक्ट्रिक दुपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीद पर पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोत्साहन राशि निजी प्रयोग में लाए जाने वाले प्रथम 5 हजार दुपहिया और प्रथम एक हजार चार पहिया वाहनों के लिए अनुमन्य होगी। प्रोत्साहन की धनराशि दुपहिया वाहनों के लिए वाहन के मूल्य का 10 प्रतिशत अथवा 7500 जो भी कम हो और चार पहिया वाहनों के लिए वाहन के मूल्य का 5 प्रतिशत अथवा 50 हजार जो भी कम हो, होगा। प्रोत्साहन की धनराशि बैक एंडेड सब्सिडी के रूप में डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक व वित्तीय संस्थाओं या डीलर को उपलब्ध करायी जायेगी।

टीम इंडिया के स्टाफ का एक और मेंबर कोरोना पॉजिटिव, ट्रेनिंग सेशन हुआ कैंसल

इसी प्रकार इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के लिए स्थापित चार्जिंग स्टेशन के विद्युत अधिभार को दो वर्षों तक के लिए घरेलू श्रेणी में रखा जाएगा। यह स्थापित होने वाले प्रथम 250 चार्जिंग स्टेशन के लिए अनुमन्य होगा। चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए समस्त व्यक्ति, संस्था अनुमन्य होंगे, जिनके पास पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा और स्थानीय नगर निकाय की अनुमति प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, प्रसिद्ध पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में ‘सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार’ प्रारम्भ करने जा रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हिमालय भारत का प्रहरी है। यहां बहुमूल्य जड़ी बूटियां प्राप्त होती हैं। हिमालय दिवस को बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। स्कूली पाठ्यक्रमों में हिमालय संरक्षण संबंधी अध्याय होना चाहिए।

पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ.अनिल जोशी ने कहा कि हिमालय संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है। आज देश भर में 200 से अधिक स्थानों पर हिमालय दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि पारिस्थितिकी और आर्थिकी को जोड़ते हुए उत्तराखण्ड के लिए स्टेट प्लान बनाया जाना चाहिए।

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य स्तर और जिला स्तर पर पर्यावरण योजना बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है। नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण पर भी काफी काम किया गया है।

Tags: cm pushkar singh dhamiUttrakhand News
Previous Post

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, उम्मीदवारों के नाम पर करेंगी चिंतन

Next Post

बॉलीवुड : फिल्म फाइनेंसर युसुफ लकड़ावाला की अज्ञात कारण से जेल में मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
yusuf lakdawala

बॉलीवुड : फिल्म फाइनेंसर युसुफ लकड़ावाला की अज्ञात कारण से जेल में मौत

यह भी पढ़ें

Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

30/12/2023
CM Yogi

बांध टूटने पर सीएम योगी ने लगाई बागपत प्रशासन को फटकार

14/07/2023
Sunny Leone hanging upside down from the ceiling, fans said Superwoman

छत से उल्टी लटकी सनी लियोनी, फैंस बोले सुपरवुमेन

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version