• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी, कांग्रेस की घोषणाओं पर सीएम साय ने किया कटाक्ष

Writer D by Writer D
12/04/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Sai

CM Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/भैरमगढ़। कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। यह तो वो भी जानते हैं कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।

बीजापुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai)  ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। हर दिन कांग्रेसी अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

गोबर का पैसा खा गई कांग्रेस सरकार-श्री साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेसियों को इस बार खाता खोलने भी नहीं देना है। 2018 में अपने जनघोषणा पत्र में बड़ा-बड़ा वादा करके जनता का खूब वोट बटोरे, फिर उनको खूब धोखा दिया। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।

आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता-मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आया तो कांग्रेसी फिर से जनता को ठग रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आदिवासियों का आरक्षण ख़त्म कर देगी ये भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।

यह चुनाव मोदी जी का चुनाव है-श्री साय (CM Sai) ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप सभी ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके भाजपा को जिताया और बस्तर क्षेत्र की 12 सीटों में से 8 सीटों में जीत दिलाई उसके लिए आप सभी का आभार ये चुनाव नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है, जिन्होंने 10 साल प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की. सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानकर गांव, गरीब मजदूर किसान सबकी सेवा किये, सबकी चिंता किये। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी से आशीर्वाद मांगने आया हूँ।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने पहले कार्यकाल में गरीबों के लिए काम किया। उनको पक्का मकान, गैस सिलेंडर देने, जनधन बैंक खाता खोलने और शौचालय देने का काम किया। मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया। पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया। हम सबको भारत को विश्वगुरु बनाना है, सोने की चिड़िया बनाना है. ये सब मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो सकता है। इसलिए तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाना है।

विष्णु सरकार , भरोसे की सरकार-

विष्णु देव साय (CM Sai)  ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मात्र 3 महीने में ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। श्री साय ने कहा कि प्रदेश के 24.72 लाख किसानों को समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने न केवल उनके खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।

पीएम मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुका है: सीएम विष्णुदेव साय

हरा सोना बदलेगा बस्तर की तकदीर-मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। चरण पादुका जैसी योजनाएं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उसे हमारी सरकार पुनः प्रारंभ करेगी। अभी कुछ गारंटी बची हुई है, जैसे 500 रूपये में गैस सिलेंडर देना, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रूपये देना है। इसे हम लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं।

Tags: Chhattisgarh newsCM SaiNational newsRaipur news
Previous Post

पीएम मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुका है: सीएम विष्णुदेव साय

Next Post

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता व मां गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Amazon Sale 2026: पहली बार सस्ता मिलेगा iPhone 17 Pro-17 Pro Max, कीमतें होंगी धड़ाम
Main Slider

Amazon Sale 2026: पहली बार बेहद सस्ता मिलेगा iPhone 17 Pro-17 Pro Max, कीमतें होंगी धड़ाम

14/01/2026
Pravesh Kumari
उत्तर प्रदेश

गो सेवा से लखपति बन गईं झांसी की प्रवेश कुमारी

13/01/2026
Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से रफ्तार पकड़ रही मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना

13/01/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बस्तर में बढ़ेगा जनविश्वास: CM साय

13/01/2026
RCB invites CM Vishnu Dev Sai for IPL
राजनीति

IPL की रौनक रायपुर में, RCB ने जर्सी भेंट कर CM साय को दिया खास न्योता

13/01/2026
Next Post
Rape

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता व मां गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

सिडनी डायलॉग में पीएम मोदी ने किया सचेत- गलत हाथों में न जाय क्रिप्टो-मुद्रा

18/11/2021
btc

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद के अंतिम सेमेस्टर में 79.96% छात्र हुए पास

29/11/2020
rape

युवती से दुष्कर्म और 17 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version