• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था: विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
27/04/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/वाड्रफनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने शनिवार को बलरामपुर के वाड्रफनगर में चुनावी सभा ली। जहां उन्होंने कांग्रेस और भूपेश बघेल की बखिया उधेड़ दी। कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए कितनी दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारे बेटे-बेटियों को जुआ-सट्टा का लत लगाया। महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा और एफआईआर भी दर्ज हुआ। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में वादे तो बड़े-बड़े किये थे पर एक भी पूरा नहीं किया। इसके उलट पूरी कांग्रेस को लगा कि अभी सरकार में बैठे हैं तो कहीं से बस पैसा मिल जाए। सिर्फ हाय पैसा-हाय पैसा यही किया। दारु के दूकान में दो कैश काउंटर बना दिये, एक कैश काउंटर का हिसाब सरकार के पास था और एक कैश काउंटर का हिसाब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के पास था। कांग्रेस सरकार ने न केवल रेत और डीएमएफ घोटाला किया, बल्कि अपनी महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का गोबर भी खा गए। विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि आज कितने ही कांग्रेसी नेताओं के ऊपर न केवल एफआईआर है बल्कि बहुत से जेल की चक्की पीस रहे हैं।

श्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की मांग थी कि प्रदेश में एक आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया जाए। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह मांग भी पूरी कर दी है। एक आदिवासी के बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। इसलिए हम सबका भी फर्ज है कि आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना महती सहयोग प्रदान करें।

विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है।

उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के भी आदेश दे दिए हैं और खरीद के लिए हमनें 15 दिनों का समय भी तय कर दिया है। चरण पादुका योजना की भी पुनः शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।

सीएम धामी ने वन विकास निगम के अध्यक्ष के स्वास्थ्य की ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मोदी के नेतृत्व में 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति और 2047 तक विकसित भारत बनाने का चुनाव है।उन्होंने जनता से आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को सांसद बनाने का आग्रह किया।

चुनावी सभा में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, विधायक गण राजेश अग्रवाल, शकुंतला सिंह पोर्ते, उद्देश्वरी पैंकरा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवं बाबूलाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnu Dev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

सीएम धामी ने वन विकास निगम के अध्यक्ष के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Next Post

काशी और अयोध्या के बाद अब हम मथुरा की ओर बढ़ चले हैं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Propose Day
Main Slider

Propose Day: आज है प्यार को इजहार करने का दिन, जानें कैसे हुई प्रपोज डे की शुरुआत

08/02/2026
Face Pack
Main Slider

बीजों से मिलेगा खूबसूरत चेहरे, ऐसे करें इस्तेमाल

08/02/2026
Shani
Main Slider

वैलेंटाइन डे पर पड़ेगी शनि की दृष्टि, लवर्स के लिए कठिन होगी प्यार की राह

08/02/2026
Falguna Amavasya
Main Slider

कब है फाल्गुन माह की अमावस्या? जानें पूजा विधि और नियम

08/02/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

कब मनाई जाएगी शनि त्रयोदशी, जानें पूजा विधि एवं महत्व

08/02/2026
Next Post
CM Yogi

काशी और अयोध्या के बाद अब हम मथुरा की ओर बढ़ चले हैं : योगी

यह भी पढ़ें

Baba Siddiqui

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मकोका कोर्ट ने 8 आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

08/12/2024
PM Modi

एक दिन में ही पीएम मोदी के वॉट्सएप चैनल पर जुड़े 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

21/09/2023
shot

हत्या के आरोपी की गोली मारकर हत्या

19/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version