• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कबीरधाम जिला विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका: मुख्यमंत्री विष्णु देव

Writer D by Writer D
13/12/2025
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज शुक्रवार कबीरधाम जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। जिले के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज (Kabirdham Medical College) के निर्माण का भूमिपूजन आज भव्य कार्यक्रम के बीच किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, सांसद संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि कबीरधाम जिला विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। कवर्धा में बनने वाला यह नया सरकारी मेडिकल कॉलेज (Kabirdham Medical College) यहां के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।

उन्होंने बताया कि 40 एकड़ भूमि में 306 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मेडिकल कॉलेज आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करेगा। इससे स्थानीय युवाओं को अब घर के पास ही चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा।

सीएम (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का यह सपना डबल इंजन सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और जनता के आशीर्वाद से साकार हुआ है। राज्य सरकार सेवा और समृद्धि के संकल्प को पूर्ण करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से कबीरधाम जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक बदलाव आएगा। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अब मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विशेषज्ञ डॉक्टरों, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं और आधुनिक उपकरणों तक सहज पहुंच सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज (Kabirdham Medical College) के निर्माण से सिर्फ शिक्षा ही नहीं, रोजगार और विकास का नया अध्याय भी खुलेगा। निर्माण से लेकर संचालन तक, स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह कॉलेज कबीरधाम को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

Tags: CM Vishnu Dev Sai
Previous Post

सीएम धामी ने स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली शुरू करने के दिए निर्देश

Next Post

डीबीटी के जरिए किसानों के खातों में पहुंची राशि, पंजीकरण और खरीद में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Bomb Threat
राष्ट्रीय

चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

15/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ड्रोन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा, रूसी कंपनियों के साथ 2 प्रोजेक्ट्स पर बनी बात

15/10/2026
हरयाणा

त्योहारों पर हरियाणा सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा ₹15 हजार का एडवांस

15/10/2026
Next Post
Farmers

डीबीटी के जरिए किसानों के खातों में पहुंची राशि, पंजीकरण और खरीद में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

यह भी पढ़ें

Okra Water

ओव्यूलेशन को बूस्ट अप करने के लिए पिए भिंडी का पानी

25/04/2026
kanwariyas

सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, आठ घायल

21/06/2023
road accident

भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, तीन की मौत

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version