• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार ने आधी आबादी को स्थान देकर बढ़ाया सम्मान: योगी

Writer D by Writer D
22/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने एजेंडे में प्रभावी ढंग से देश की आधी आबादी को स्थान देकर उनका सम्मान बढ़ाया है।

वाराणसी में आयोजित नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि देश में जिन चार जातियों पर चर्चा की थी। उनमें गरीब, अन्नदाता, नौजवान और महिलाएं शामिल हैं। देश में वर्ष 2014 के बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर मातृ वंदन समेत अन्य अभियान चलाए गये हैं। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने नई संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करके आधी आबादी को देश की विधायिका में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंच पर उपस्थित सभी मातृशक्ति और कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों, अलग-अलग सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों से जुड़ी मातृशक्ति को स्वागत और अभिनंदन किया। इससे पहले उन्होंने भारत के संस्कृत जागरण के पुरोधा, दुनिया के लोकप्रिय राजनेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मातृशक्ति की ओर से भी स्वागत किया।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में बेटियां और बहनें असुरक्षित थीं, उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पा रहा था। उन्हे कहीं तीन तलाक के नाम पर प्रताड़ित किया जाता था तो कहीं उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने में संकोच किया जाता था, लेकिन पिछले 10 वर्ष में अापने बदलते भारत को देखा है। जिसमें आधी आबादी को सम्मानजनक और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का काम किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के वंदन कार्यक्रम को प्रभावी और प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का काम किया है। यही वजह है कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में पूरे देश की आधी आबादी का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की एक महाशक्ति के रूप अपनी पहचान दिखा रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और देश में आतंकवाद- नक्सलवाद की समस्या का खात्मा हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि देश में बिना भेदभाव के विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके साथ ही विकसित भारत की आधारशिला को मजबूती प्रदान करने के लिए काम हो रहा है। यही वजह है कि पूरे देश में एक स्वर में फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने 2014 से पहले और बाद के काशी को देखा है, जिसमें काशी का पूरा कायाकल्प हुआ है। आज दिव्य, भव्य और नव्य काशी गौरव की अनुभूति कराती है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व चंदौली से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रनाथ पांडेय, मछलीशहर के सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज, राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शाक्य, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा और मीना चौबे आदि की मौजूदगी रही।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024up newsvaranasi mewsYogi News
Previous Post

शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता: पीएम मोदी

Next Post

जानें कब है ज्येष्ठ माह का पहला ‘बड़ा मंगल’, ऐसे करें बजरंगबली की पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Next Post
Bada Mangal

जानें कब है ज्येष्ठ माह का पहला ‘बड़ा मंगल’, ऐसे करें बजरंगबली की पूजा

यह भी पढ़ें

Petrol and diesel price

आज नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

10/11/2020
Bread Cheela

इस बार ट्राई करें ब्रेड चीला, इस डिश के स्वाद में डूब जाएंगे

07/09/2025
Girish Yadav

चुनावों में हार के बाद बहक गए हैं अखिलेशः गिरीश यादव

31/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version