• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित, गले में पट्टा लटका कर घूम रहे माफिया: सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
0
CM Yogi in Muradabad

CM Yogi in Moradabad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi )  ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाया है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi )  ने मुरादाबाद के शिल्पी पदमश्री दिलशाद हुसैन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उनके हाथ की बनी कलाकृति को प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर को भेंट किया। मुरादाबाद का पीतल कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा था। कारीगर पलायन कर रहे थे। अब मुरादाबाद का पीतल कारोबार अपने वैभव को प्राप्त कर रहा है। उसकी वैश्विक पहचान बढ़ी है। उसका निर्यात बढ़ा है।

सोमवार को मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi )  जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए। मोदी सरकार ने उसे नौ साल में पूरा करके दिखाया है। 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन का सिलसिला जारी है।

Nikay Chunav: भाजपा ने चार सक्रिय सदस्यों को दिखाया बाहर का रास्ता

आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है। निराश्रित, निर्धन असहाय लोगों के लिए पीएम आवास योजना में घर दिए जा रहे हैं। शौचालय बनवाए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत सभी घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए गए हैं। गांव-गांव तक बिजली और पेयजल योजनाओं से सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जा रहा है। गांव गली और घरों का अंधियारा दूर कर सरकार ने अपने 24 घंटे बिजली देने के वायदे को पूरा किया है।

उत्तर प्रदेश किसी की बपौती नहीं

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने कहा कि उत्तर प्रदेश किसी की बपौती नहीं है। अब यूपी में कोई माफिया राज नहीं है। कोई रंगदारी, फिरौती नहीं मांग रहा है। प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित है। गुंडे माफिया पट्टी लटका कर चल रहे हैं। आम आदमी, महिलाएं, छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

मौसम और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आपका स्नेह मुरादाबाद खींच ले आया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने कहा कि मौसम बिगड़ा और परिस्थितियां विपरीत थीं लेकिन मुरादाबाद के लोगों का स्नेह उन्हें यहां ले आया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में उन्हें हमेशा मां काली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जगत जननी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद की जनता का स्वागत और अभिनंदन किया।

Tags: cm yogiMuradabad newsnikay chunavnikay chunav 2023up news
Previous Post

मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकालने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Next Post

सीएम योगी ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
6 wagons of goods train derailed
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा, 6 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

21/07/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

AAP Party

एमसीडी को बर्खास्त कर और दोबारा चुनाव कराया जाए : आप

07/01/2021
Investors

निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही योगी सरकार

12/01/2023
stone pelting on police team

सड़क हादसे में युवक की मौत पर लगाया जाम, मौके पर गई पुलिस पर पथराव, छ्ह घायल

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version