• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा: योगी

Writer D by Writer D
31/12/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्वस्थ चिंतन से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। इसके लिए स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषा में कहा गया है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’ यानी शरीर के स्वस्थ रहने पर ही जीवन के सारे कार्य संभव हो पाएंगे। इस दिशा में पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में बहुत सारी खेल गतिविधियां आयोजित हुई हैं। फिट इंडिया, खेलो इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और हर जनपद में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना बड़े उदाहरण हैं, जो नये भारत को प्रदर्शित कर रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में रविवार को दुबग्गा चौराहे पर महिला हॉफ मैराथन में प्रतिभाग करने आयी खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला हॉफ मैराथन हम सबको नई प्रेरणा प्रदान करने वाला है। हम शारीरिक रूप से जितना स्वस्थ होंगे मानसिक रूप से भी उतना ही मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि हॉफ मैराथन का इस कार्यक्रम के माध्मय से डबल इंजन की सरकार महिला शक्ति के स्वालंबन, सम्मान और सुरक्षा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इसी भाव के साथ उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का अभियान को हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने महिला हॉफ मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में विजेता को तीन लाख, उप विजेता को दो लाख तीसरे नंबर पर आने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम योगी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश में बढ़ी खेल कूद की गतिविधियों का परिणाम है कि एशियाई खेलों में भारत पहली बार 107 पदक प्राप्त करता है। पैरा एशियाई खेलों में भारत को 111 पदक प्राप्त हुआ है। ये नये भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खेलमंत्री गिरीश चन्द्र यादव और हॉफ मैराथन में भाग लेने आयीमहिला खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे

Tags: cm yogiJP naddaLucknow Newswomen half marathon
Previous Post

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम योगी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Next Post

ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही भारत विकसित होगा: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
cm yogi

ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही भारत विकसित होगा: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

अनिल देशमुख Anil Deshmukh

सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या फिर आत्महत्या, सीबीआई जल्द करे खुलासा: अनिल देशमुख

27/12/2020
beaten to death

राकेश टिकैत के भांजे के घर पंचायत में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

17/07/2021
horoscope

21 अप्रैल राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

21/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version