• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने विपक्ष नेता को दी काले गाजर का हलवा खाने की सलाह, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को डिप्‍टी स्‍पीकर के पद का चुनाव हुआ। भाजपा ने सपा के बागी नितिन अग्रवाल को समर्थन दिया था जो 304 वोट पाकर इस पद पर चुन लिए गए। उधर, समाजवादी पार्टी समर्थित नरेन्‍द्र वर्मा को सिर्फ 60 वोटों पाकर संतोष करना पड़ा। सपा के हाथों से यह मौका भी निकल जाने के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने विधानसभा में उस पर जमकर व्‍यंग्‍य वाण छोड़े।

सीएम ने कहा कि हमें तो साढ़े चार साल से इंतजार था कि सपा किसी युवा और योग्‍य उम्‍मीदवार को लाएगी लेकिन जब विस के कार्यकाल में छह महीने ही रह गए तो यह काम भी हमें ही करना पड़ा। उन्‍होंने नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी को सज्‍जन और संवाद में विश्‍वास रखने वाला व्‍यक्ति बताते हुए कहा कि लेकिन वे दलीय अंतर्विरोधों को झेलने की ताकत नहीं बटोर पाते।

सीएम ने मुस्‍कुराते हुए बड़े हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में कहा कि यही वजह है कि थोड़ी देर पहले वे संसदीय कार्यमंत्री से अनायास ही झगड़ पड़े थे लेकिन संसदीय कार्यमंत्री ने भी सांझापुर का आटा खाया है। सीएम ने सदन में हंसी की फहारों के बीच नेता विरोधी दल से कहा कि उम्र में बड़े हैं। सचमुच मुझे आपके स्‍वास्‍थ्‍य की भी चिंता होती है इसलिए मैंने कहा था कि आपको बलिया के काले गाजर का हलवा जरूर खाना चाहिए। मैं बलिया से हमारे जो माननीय सदस्‍य आते हैं उनसे कहूंगा…। सीएम के इस अंदाज पर पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ के सदस्‍य मुस्‍कुराते नज़र आए।

प्रदेश में अब तक 16 लाख 87 हजार 15 प्रदेशवासी हुए कोरोना मुक्त : सहगल

सीएम ने कहा कि डिप्‍टी स्‍पीकर का चुनाव काफी शांतिपूर्ण ढंग से सम्‍पन्‍न हुआ है। लेकिन विपक्ष की आदत है कि जब चुनाव हार जाता है तो धांधली के आरोप लगाने लगता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह यहां भी विपक्ष ने यहीं किया। उन्‍होंने कहा कि गनीमत थी कि यहां ईवीएम नहीं थी। सीएम ने कहा कि डिप्‍टी स्‍पीकर के इस चुनाव की तरह ही 2022 के चुनाव परिणाम भी होंगे। उन्‍होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में इस सदन ने अनेक कीर्तिमान स्‍थापित किए। संवाद बनाने का प्रयास किया। सपा ने हमेशा संवाद को बाधित करने का काम किया है।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने नितिन अग्रवाल को बधाई दी तो सपा समर्थित उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र वर्मा के प्रति सहानुभूति जताते हुए निशाना भी साधा। सीएम ने कहा कि नितिन अग्रवाल तकनीकी रूप से सपा के सदस्‍य हैं। भाजपा ने उन्‍हें समर्थन देकर उस परम्‍परा का निर्वाह किया। सपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है वो युवा विरोधी और परिवारवादी पार्टी है। सीएम ने कहा कि श्री नरेन्‍द्र सिंह वर्मा के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति और संवेदना है। वे एक अच्‍छे सदस्‍य है। सपा की ओर से अपनी बात दमदार ढंग से रखते हैं। लेकिन यदि यह नाम तीन-चार पहले सपा सदन के सामने रखी होती तो नरेन्‍द्र वर्मा जी के साथ यह धोखा नहीं होता। उन्‍होंने कहा कि सपा ने नरेन्‍द वर्मा के साथ सपा ने धोखा किया है। परिणाम क्‍या होने जा रहे हैं यह जानते हुए भी उन्‍हें जबरदस्‍ती चुनाव में उतारकर उनकी ऊर्जा को बर्बाद किया गया।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsup vidhansabha newsYogi News
Previous Post

कोरोना के बाद डेंगू का कहर जारी, दिल्ली में हुई पहली मौत

Next Post

नितिन अग्रवाल चुने गए उप्र विधान सभा के उपाध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी मांगने के बजाय अब रोजगार देने वाले… यूपी राइज में दिखी युवा नवाचार की ताकत

12/10/2026
Next Post

नितिन अग्रवाल चुने गए उप्र विधान सभा के उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें

missing

पुलिस ने लापता नाबालिग किशोर व किशोर को किया सकुशल बरामद

18/02/2021
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी के फॉर्म हाउस पहुंचे सुरेश रैना और पीयूष चावला

19/07/2020
Malaika Arora मलाइका अरोरा

मलाइका अरोरा सप्ताह के फिटनेस कदम में अपने ‘पसंदीदा’ योग मुद्रा साझा करती हैं

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version