• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के स्कूलों में लौटी रौनक, रंगोली और गुब्बारों से हुई सजावट, सीएम योगी ने भी किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
01/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
schools reopen

schools reopen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए आज यानी सोमवार से स्कूल खुल गए। कोरोना महामारी के चलते बीते साल मार्च माह में स्कूल बंद हुए थे। ऐसे में बच्चों और शिक्षकों में काफी उत्साह नजर आया।

सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनका तिलक कर स्वागत किया गया। इस दौरान कहीं स्कूलों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था तो कहीं स्कूल गेट पर रंगोली भी बनाई गई थी। स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नरही स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कक्षा 1 से 5वीं तक के सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल में पहले दिन 50% बच्चे बुलाए गए हैं। बीकेटी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया में बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने के बाद रोली का टीका लगाकर और टॉफी देकर बच्चों का स्कूल में स्वागत किया गया। प्राथमिक विद्यालय भेड़ीमंडी छितवापुर के प्राथमिक विद्यालय में दूसरी क्लास के फैजान ने कहा, ‘मैं आज बहुत दिनों बाद स्कूल आया और अपने सबसे प्यारे दोस्त विशाल से मुलाकात की है।’

ऐसे बुलाए जाएंगे बच्चे

     दिन—————कक्षा

सोमवार, गुरुवार——-कक्षा एक और 5

मंगलवार, शुक्रवार—–कक्षा 2 और 4

बुधवार, शनिवार——–कक्षा 3

बख्शी का तालाब क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया में शिक्षकों ने स्कूल आने वाले बच्चों का विशेष तौर पर स्वागत किया। स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बच्चों को एंट्री कराई गई, उसके बाद हाथ सैनिटाइज कराए गए। माथे पर टीका लगाया गया और टॉफी खिलाकर उनका स्कूल में स्वागत किया गया।

भीषण आग से राइस मिल जलकर हुई राख़, 10 लाख से अधिक का हुआ नुकसान

चारबाग स्टेशन रोड पर खेड़ी मंडी प्राथमिक विद्यालय है। सुबह स्कूल खुलने का समय है 9:00 बजे था। 9:30 बजे तक कोई भी बच्चा स्कूल में नहीं आया। विद्यालय में बैठी तीन शिक्षिकाओं ने अपने-अपने मोबाइल नंबर से बच्चों के पैरंट्स से फोन पर बात करना शुरू किया। जिसके बाद करीब 10:00 बजे दो-तीन बच्चे ड्रेस में पहुंचे।

स्टेशन रोड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में आज से कक्षा 1 से पांचवी तक के बच्चों ने पढ़ाई शुरू की। प्रशस्ति तिवारी क्लास थर्ड में पढ़ती हैं। प्रशस्ति कहती हैं कि मैं बहुत ही अच्छा फील कर रही हूं। टीचर्स के मिलकर बहुत खुशी हुई। अपने फ्रेंड्स से भी मुलाकात की है। ध्रुविका बताती हैं कि आज मैं पहले दिन स्कूल आई हूं। कई सवाल ऐसे थे जो मुझे टीचर से आज पूछने का मौका मिला। मैं बहुत खुश हूं।

 संतोषी माता मंदिर से चांदी के पांच मुकुट चोरी, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, स्टेशन रोड CMS की प्रिंसिपल वीरा हजेला का कहना है कि जब 9th 12th के क्लासेज शुरू हुए, तब से पैरंट्स हमसे पूछते थे कि प्राइमरी बच्चों की क्लासेज कब शुरू होंगे। पैरंट्स बच्चों को लेकर काफी अवेयर हैं और वह अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए चिंतित दिखाई पड़ते थे। हमारे यहां सभी प्रकार के कोविड-19 लालन किया जाता है

Tags: cm yogiLucknow Newsprimary schools reopenschools reopenup newsup schools
Previous Post

भीषण आग से राइस मिल जलकर हुई राख़, 10 लाख से अधिक का हुआ नुकसान

Next Post

कृषि क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का वक़्त आ गया : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post

कृषि क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का वक़्त आ गया : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

child dies

घर के बाहर से लापता हुई मासूम का शव शौचालय के गड्ढे से मिला, जांच में जुटी पुलिस

08/01/2021

CBI ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर मणिपुर सरकार के इस अकाउंटेंट के यहां की छापेमारी

24/10/2020
Milkha Singh's condition worsens once again, doctor expressed concern

मिल्खा सिंह की एक बार फिर हुई हालत खराब, डॉक्टर ने जताई चिंता

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version