• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

Writer D by Writer D
29/05/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Nausena Shaurya Vatika

Nausena Shaurya Vatika

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनने जा रही है। भारतीय नौसेना की वीरता, पराक्रम एवं तकनीकी क्षमता को समर्पित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ (Nausena Shaurya Vatika) का लोकार्पण 30 मई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे सी०जी० सिटी भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के प्रवेश द्वार संख्या- 5 के सन्निकट, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।  उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोकार्पण समारोह को लेकर बताया कि ‘नौसेना शौर्य वाटिका भारतीय नौसेना के वीर सेनानियों को समर्पित श्रद्धांजलि स्थल है। यह संग्रहालय भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव की भावना को भी प्रबल करेगा। उन्होंने आगे बताया कि यह राजधानी वासियों के लिए राज्य सरकार का तोहफा है। आगंतुक इस संग्रहालय को देखकर नौसेना के कर्तव्य एवं पराक्रम पर गर्व करेंगे।’

*राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर नया अध्याय* 

पर्यटन मंत्री ने आगे बताया कि ‘नौसेना शौर्य वाटिका (Nausena Shaurya Vatika) राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर नए अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहा है। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत पोत गोमती दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी। उन्होंने बताया, कि भारतीय नौसेना एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित यह परियोजना अत्याधुनिक ओपन एयर म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर के रूप में तैयार की गई है।

*आईएनएस गोमती होगा मुख्य आकर्षण*

नौसेना शौर्य वाटिका (Nausena Shaurya Vatika) में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत युद्धपोत आईएनएस गोमती स्थापित किया गया है। यह युद्धपोत 28 मई 2022 को सेवा से रिटायर हुआ था। इसके अलावा वाटिका में नौसेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण व संरचनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें एंकर, एके-726 मीडियम रेंज तोप, सीईटी-53 एम पनडुब्बी अवरोध, जिफ-101 लॉन्चर विद आरजे, कैपस्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल और जहाज का प्रोपेलर शामिल हैं।

*युवाओं में बढ़ाएगा राष्ट्र प्रेम- मंत्री* 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि ‘नौसेना शौर्य वाटिका (Nausena Shaurya Vatika) आने वाले समय में देश के प्रमुख सैन्य पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा। यहां आने वाले पर्यटक भारतीय नौसेना के इतिहास, युद्ध अभियानों, तकनीकी दक्षता और समुद्री सुरक्षा की व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यह स्थल बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति तथा रक्षा सेवाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’

Tags: Nausena Shaurya Vatika
Previous Post

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Next Post

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
Dark Neck

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

यह भी पढ़ें

arrested

ई-टिकट अवैध कारोबार करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

22/01/2022

ओवैसी का पीएम पर हमला, कहा- 56 इंच का सीना होता तो चीन को सबक सीखा चुके होते

08/02/2021
cm yogi

छत्रपति शिवाजी का निर्भीक-स्वातंत्र्य प्रिय व्यक्तित्व प्रेरणादायी : सीएम योगी

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version