• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने की अपील, कहा- नगर निगम व निकाय अस्पतालों को लें गोद

Writer D by Writer D
03/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल संवाद कर कोविड-19 प्रबंधन का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया।

योगी ने कहा कि प्रदेश में लगभग 700 चेयरमैन व महापौर हैं। वहीं, लगभग 12 हजार पार्षद हैं। अपील करते हुए कहा कि अपने नगर निकाय में संचालित सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर या हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र में से एक-एक सेंटर को गोद लें। वहीं, उन्होंने नगर निकाय से सटे हुए अंत्येष्टि स्थल, शवदाह गृह और कब्रिस्तान में साफ-सफाई की व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए।

 

उन्होंने चेताते हुए कहा कि गोद लेने का मतलब कम से कम महीने में दो बार वहां विजिट करना होगा। वहा की साफ-सफाई की व्यवस्था देखनी होगी। वहां की कनेक्टिविटी को दुरुस्त करना होगा। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, हाउस कीपिंग, टेक्नीशियन के साथ चर्चा करते हुए उनको बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना होगा।

मंत्री नंदगोपाल नन्दी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नोएडा में ली

योगी ने कहा कि निराश्रित गाय एवं गो-वंश को सड़क पर न घूमने दें। इन गायों की देखभाल की जाए। उनके लिए बनाए गए गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई, उपचार, चारे व सर्दी-बारिश से बचाव की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में प्रतिबद्धता के साथ सभी ने देश की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने में अपना योगदान दिया है। प्रदेश कोविड की दूसरी लहर में अपने आपको बचाने में पूरी तरह सफल रहा है। आज यहां कोविड पॉजिटिव के सिर्फ 1 हजार 200 नए केस आए हैं। एक्टिव केस की संख्या अब महज 25 हजार 500 रह गई है।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में थर्ड वेव की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस मौसम में कोविड के साथ, जलजनित बीमारियां फैलेंगी तो स्थिति भयावह हो सकती है। इसलिए संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु हर नगर निकाय में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग का कार्य किया जाए। नगर निकायों में प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ-साथ कूड़े का निस्तारण भी होना चाहिए। सफाई के बाद सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाए। सप्ताह में दो या तीन दिन फॉगिंग का कार्य संचालित किया जाए।

प्रदेश में कोरोना के 25, 546 एक्टिव केस, रिकवरी दर 97.4 प्रतिशत हुई : सहगल

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जैसे नगर निगम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) बनाए जा रहे हैं। ऐसे ही नगर निकाय में भी ईटीएमएस बनाए जा सकते हैं। यह ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ नगर निकाय की सुरक्षा में भी योगदान देगा।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

मंत्री नंदगोपाल नन्दी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नोएडा में ली

Next Post

‘अनुपमा’ में आया नया मोड़, काव्‍या और वनराज की हुई शादी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
New twist in 'Anupama', Kavya and Vanraj get married

'अनुपमा' में आया नया मोड़, काव्‍या और वनराज की हुई शादी

यह भी पढ़ें

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ भव्य उद्घाटन

30/07/2025
Chirag-Satwik

Paris Olympics 2024: चिराग-सात्विक ने क्वार्टरफाइनल में ली एंट्री

29/07/2024
Suspended

लापरवाही के चलते लेखपाल निलंबित

03/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version