• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जो राम को लाए हैं’, उन्हें पुन: लाने का उत्तराखंड ने संकल्प ले लिया है : योगी

Writer D by Writer D
13/04/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को हल्द्वानी में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समस्या के समाधान में विश्वास करती है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण सफल हुआ है जैसे लगता है अयोध्या में त्रेता युग आ गया है।

शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि उत्तराखंड ने प्राकृतिक सुन्दरता के कारण परमात्मा को अपनी ओर आकर्षित किया। यह अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है। उत्तर प्रदेश के के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे सपूतों को इसी धरती ने जन्म दिया है। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन करता हूं। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना दिवस पर गुरु गोविंद सिंह महाराज को नमन करते हुए सभी को बैसाखी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे देवभूमि में आने का अवसर प्राप्त हुआ। यहां के कंकड़ कंकड़ में शंकर है। यहां का हर स्थल पवित्रता के भाव से भरा पड़ा है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समस्या नहीं समाधान में विश्वास करती है। जमरानी बांध सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों की समस्याओं को धामी जी के साथ बैठकर एक झटके में समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है, जिन्होंने जीवन भर समस्या दी।आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, अलगाववाद की समस्याएं हों, ये सब कांग्रेस की देन हैं। उन्होंने कहा कि बदलता भारत वैश्विक मंच पर 140 करोड़ देशवासियों को सम्मान दे रहा है। देश की सीमाओं की सुरक्षा उत्तराखंड का जवान प्रहरी के रूप में करता है और देश रात में चैन की नींद सोता है। यह सौभाग्य है कि अजय भट्ट रक्षा राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सभी समस्याओं का समाधान हुआ है। देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन उत्तराखंड में ही बिता। दूर दूर जाकर पानी लाना पड़ता था। आज हर घर नल की योजना के कारण 100 में से 90 घरों में पानी पहुंच गया है। पहले ईंधन की समस्या होती थी। कांग्रेस की सरकार मिट्टी की तेल भी नहीं दे पाती थी। आज उज्ज्वला गैस की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ये 10 साल सबसे अच्छा स्वर्णयुग है। इस विकास की उंचाई में और तेजी आनी है। इसके लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरा कार्यकाल देना होगा। बाबा केदारनाथ की पावन धरा, देवभूमि उत्तराखंड ने ‘जो राम को लाए हैं’, उन्हें पुन: लाने का संकल्प ले लिया है। हर बूथ पर राष्ट्रवाद का कमल खिलने जा रहा है।

योगी (CM Yogi)  ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 क्या कांग्रेस हटा पाती। मोदी जी ने इस बीमारी को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की कुप्रपथा को क्या कांग्रेस समाप्त कर पाती। कांग्रेस को पीड़ा हो रही है कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) क्यों पारित किया। एक समान हर नागरिक के लिए होना चाहिए। इसके लिए मैं धामी सरकार और उसके पूरे मंत्रिमंडल को हृदय से बधाई देता हूं। यह कार्य उत्तराखंड में बहुत पहले होना चाहिए था लेकिन इसके लिए हिम्मत होनी चाहिए।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि देश की आस्था को क्या कांग्रेस सम्मान दे पाती, नहीं दे पाती। अयोध्या का विवाद इन्होंने ही खड़ा किया था। ये लोग चाहते ही नहीं थे कि अध्योध्या की समस्या का समाधान हो। कांग्रेस हमेशा टालती थी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आया जब कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफेडेविट दिया था कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। इससे बड़ी गाली सनातन धर्मालंबियों के लिए कुछ हो ही नहीं सकती। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण सफल हुआ है जैसे लगता है कि अध्योध्या में त्रेता युग आ गया है। राम का समय फिर से जीवित हो गया है। इन सभी तीर्थों को सरकार ने सजाने का काम किया है, काशी हो गया प्रयागराज। वैसे ही उत्तराखंड में केदारनाथ हों या बदरीनाथ, सबको नई पहचान के साथ भाजपा सरकार संवारने का काम कर रही है।

बेटी और व्यापारी को परेशान करने वालों की दो ही जगह, या तो जेल या जहन्नुम : योगी

उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों, महिलाओं की सुरक्षा की बात हो,सरकार सबकी चिंता करती है। आज संकट उन्हीं लोगों में हैं जो भ्रष्टाचारी और दुराचारी हैं। बेटी और व्यापारी के लिए सुरक्षा को जो खतरा था, वह संकट आज खत्म हो गया है। बेटी और व्यापारी के लिए जो खतरा बनेगा, उनकी जगह जेल और जहन्नुम होगा। सात सालों में न कोई दंगा और न कोई कर्फ्यू। आज हर-हर बम के उद्घोष के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है और यह अद्भूत नजारा ही देखते बनता है। हम सुरक्षा भी दे रहे हैं और समृद्धि भी ला रहे हैं। नौजवानों को आजीविका, सम्मान के साथ नौकरी और देश की आस्था को सम्मान देने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास हो रहा है। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश एक दूसरे से रचे बचे हैं। कभी लोगों को गफलत होती है कि अपराध करके उत्तराखंड भाग जाएंगे, तो मैं अपराधियों को उस लायक छोडूंगा ही नहीं जो तुम देवभूमि को कलंकित कर सको।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई उंचाइयों को छू रहा है। अब नये भारत का दर्शन हो रहा है। आज मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं। विश्व ग्लोबल पावर के रूप में भारत की ओर से देख रहा है। आपका एक वोट ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। उत्तराखंड के लोग तीसरी बार मोदी को कार्यकाल देने के लिए एक संकप्लित होकर कार्य करेंगे। मोदी का प्रतिनिधि बनकर घर-घर जाना है, एक ही चिंता करनी है 19 अप्रैल को पांचों सीट पर भाजपा और अजय भट्ट को जिताने के लिए मतदान करना है। चार सौ पार के लक्ष्य के साथ पूरा देश तैयार बैठा है।

इस मौके पर मंत्री सौरभ बहुगुगणा, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी,बलवंत सिंह भौर्याल, बंशीधर भगत सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags: cm yogihaldwani newslok sabha elections 2024National newsUttarakhand News
Previous Post

बेटी और व्यापारी को परेशान करने वालों की दो ही जगह, या तो जेल या जहन्नुम : योगी

Next Post

पिछले 22 सालों के बराबर हमने ढ़ाई सालों में नौकरी दी है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
Yamunotri Yatra sets a new record
Main Slider

यमुनोत्री यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, चारधाम में 48 लाख पार

22/08/2026
Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
Next Post
CM Dhami

पिछले 22 सालों के बराबर हमने ढ़ाई सालों में नौकरी दी है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

19/03/2022
आध्यात्मिक गुरु राम रावजी महाराज का निधन Death of spiritual guru Ram Raoji Maharaj

आध्यात्मिक गुरु राम रावजी महाराज का निधन, पीएम व गृहमंत्री ने जताया शोक

31/10/2020
justin bieber

पापा बन गए जस्टिन बीबर, पत्नी हैली बीबर ने दिया बेटे को जन्म

24/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version