• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटी और व्यापारी को परेशान करने वालों की दो ही जगह, या तो जेल या जहन्नुम : योगी

140 करोड़ भारतीय चैन की नींद सोते हैं, क्योंकि सीमा पर मुस्तैद है उत्तराखंड का नौजवान : योगी

Writer D by Writer D
13/04/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल देश की आजादी के बाद का स्वर्ण युग माना जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की हर समस्या का समाधान पीएम मोदी ने निकाला है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत की हर समस्या की जड़ में कांग्रेस है। यही नहीं उत्तराखंड में समान नागरिक कानून पास होने से कांग्रेस को सबसे ज्यादा पीड़ा हो रही है, जबकि इस कानून का स्वागत किया जाना चाहिए। योगी ने कहा कि उत्तराखंड से निकलने वाली नदियों के जल से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। योगी (CM Yogi) शनिवार को यहां नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

बीजेपी समस्या नहीं समाधान निकालती है

योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि ने प्रथम मुख्यमंत्री पं गोविंद वल्लभ पंत के साथ साथ नारायण दत्त तिवारी और हमेवंती नंदन बहुगुणा के रूप में यूपी को यशस्वी नेतृत्व दिया है। उन्होंने उत्तराखंड की जनता को बैसाखी और खलसा पंथ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवभूमि के कंकड़-कंकड़ में शंकर हैं। यहां का हर स्थल पवित्रता के भाव से भरा है।

उन्होंने (CM Yogi) बताया कि मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के साथ मिलकर उन्होंने यूपी और उत्तराखंड के बीच की सारी समस्याओं का समधान निकाला। उन्होंने कहा कि बीजेपी समस्या नहीं समाधान निकालती है, जबकि कांग्रेस समस्या का नाम है, जिसने जीवन भर देश को समस्याएं दी हैं। चाहे देश का विभाजन हो, आतंकवाद हो या फिर नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार और अलगाववाद जैसी समस्याएं कांग्रेस की ही देन हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए ही देश को मोदी जी जैसा यशस्वी नेतृत्व मिला।

कांग्रेस राज में मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता था

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि उत्तराखंड का नौजवान देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़ा है तो 140 करोड़ भारतीय चैन की नींद सोता है। ये आपका सौभाग्य है कि रक्षा राज्य मंत्री के रूप में अजय भट्ट लगातार सीमा पर जाकर हमारे जवानों को प्रोत्साहित करते हैं।

योगी ने कहा कि उनका बचपन उत्तराखंड में व्यतीत हुआ है। उन्हें पता है कि पहले दो-तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना होता था। मगर आज हर घर नल की योजना की वजह से घरों तक पानी पहुंच गया है। पहले ईंधन की समस्या होती थी। कांग्रेस राज में मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता था। अब उज्ज्वला योजना कनेक्शन से गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। देश की हर समस्या के समाधान का रास्ता मोदी जी ने निकाल दिया है।

चार धाम को नई पहचान के साथ बीजेपी सरकार ने प्रस्तुत किया

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 की बीमारी कांग्रेस की देन है। मोदी जी ने इस बीमारी को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। कांग्रेस को पीड़ा है कि उत्तराखंड में समान नागरिक कानून क्यों पास हो गया, जबकि इसका स्वागत किया जाना चाहिए। समान नागरिक कानून पास कराके मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा काम किया है। योगी ने कहा कि अयोध्या को भी कांग्रेस ने ही विवादित बनाए रखा था।

कांग्रेस के लोग नहीं चाहते थे कि अयोध्या में विवाद समाप्त हो। हमने अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण किया। इसके साथ ही मथुरा, गोकुल, बरसाना, काशी और प्रयागराज को उसी रूप में संवारा है। उत्तराखंड में भी केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित चार धाम को नई पहचान के साथ बीजेपी सरकार ने प्रस्तुत किया है।

आज केवल भ्रष्टाचारी और दुराचारियों पर संकट है

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अन्नदाता, नौजवान और महिलाओं की समृद्धि और सुरक्षा को लेकर कहीं कोई संकट नहीं है। आज केवल भ्रष्टाचारी और दुराचारियों पर संकट है। यूपी में हमने कह दिया है कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए जो खतरा बनेगा, उसके लिए दो ही जगह होगी, या तो जेल या जहन्नुम। आज यूपी में न दंगा है, न कर्फ्यू। पहले बम बाजी होती थी आज हर-हर बम-बम के साथ धूमधाम से कांवड़ यात्राएं निकलती हैं। हम सुरक्षा भी दे रहे हैं और समृद्धि भी ला रहे हैं। नौजवानों की आजीविका और देश की आस्था का सम्मान हो रहा है। ये सभी काम मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार कर रही है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के रिश्ते को कोई खत्म नहीं कर सकता। ये दोंनों राज्य एक दूसरे के साथ रचे बसे हैं। मगर, कुछ लोगों को गफलत होती है कि यूपी में अपराध करके उत्तराखंड भाग जाएंगे। हमने कह दिया है कि उन्हें उस लायक ही नहीं छोड़ेंगे कि वे यहां आकर इस देवभूमि को अपवित्र कर सकें।

मोदी जी को पहनाना है पांच कमल के फूलों की माला

योगी (CM Yogi) ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास हो रहा है। ऐसे ही अजय भट्ट ने केंद्र में रक्षा राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्री के रूप में उत्तराखंड को विकास की तमाम योजनाएं दी हैं। यूपी में डिफेंस के 6 नोड बन रहे हैं, इसमें अजय भट्ट का पूरा सहयोग मिलता है। आज भारत रक्षा आपूर्ति के मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है। आपका एक गलत वोट देश को बर्बादी की ओर ले जाएगा और एक सही वोट से देश का कायाकल्प हो गया है। आज हम सभी को एक भारत श्रेष्ठ भारत का दर्शन हो रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिलाकर पांच कमल के फूल की माला मोदी जी को पहनाना है। पूरा देश अबकी बार 400 पार के लक्ष्य की तैयारी के साथ तैयार बैठा है।

दंगाई आज जान की भीख मांगते हुए छिपे-छिपे फिर रहे हैं: सीएम योगी

इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री और नैनीताल-उधमसिंह नगर के बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ठ, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र विष्ट, उत्तराखंड शासन के मंत्री सौरभ बहुगुणा, बलवंत सिंह, बंशीधर भगत सहित बीजेपी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024Uttarakhand NewsYogi News
Previous Post

इस साल गर्मी में नहीं होगा पावर कट, केंद्र सरकार का ये है मास्टर प्लान

Next Post

‘जो राम को लाए हैं’, उन्हें पुन: लाने का उत्तराखंड ने संकल्प ले लिया है : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
CM Dhami reached Malagram on Harela
Main Slider

हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

14/07/2026
Next Post
CM Yogi

'जो राम को लाए हैं', उन्हें पुन: लाने का उत्तराखंड ने संकल्प ले लिया है : योगी

यह भी पढ़ें

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी हुआ धड़ाम

04/03/2021
Free vaccination for industry people started at Yash Raj Studios

यशराज स्टूडियो में शुरू इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन

08/06/2021
Facebook

10 लाख Facebook यूजर्स का डेटा लीक, कंपनी ने दी पासवर्ड बदलने की चेतावनी

07/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version