• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्रुखाबाद पहुंचे CM योगी, बाढ़ पीड़ितों को सौंपे जमीन के पट्टे; वितरित की राहत सामग्री

Writer D by Writer D
03/09/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फर्रूखाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हवाई सर्वे कर फर्रुखाबाद जिले की तीनों तहसीलों में बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे लोगों की सुध ली । मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को पट्टे पर उपलब्ध कराई गई जमीन के कागज लाभार्थियों को सौंपे और 995 पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान करते हुए जनता को भरोसा दिया कि वह उनके साथ हैं। हर स्थिति में उनके साथ रहेंगे ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फर्रुखाबाद जिले में आई गंगा नदी में बाढ़ से अमृतपुर , सदर और कायमगंज तहसील के प्रभावित तकरीबन डेढ़ सौ गांव का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में बनाए गए बाढ़ सहायता केंद्र में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित किया । अपने भाषण की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा नीम करोली को प्रणाम करते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में वह जनता के साथ है।

उन्हाेंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर हालत में जनता का सहयोग कर रही है । उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी में हर वर्ष बाढ़ आ जाती है । जिससे लोगों की तैयार खड़ी फसले जलमग्न हो जाती हैं और उन्हें सड़कों पर निवास करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में तटबंध बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने पेशकश की है। जिस पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा और तटबंध बनाकर गंगा की बाढ़ को रोकाजाएगा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की हर परेशानी में वह उनके साथ हैं। बाढ़ की हालत को देखते हुए अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है । बाढ़ की वजह से विषैले जीव जंतु लोगों को काट लेते हैं। जिसके लिए भी दवा की व्यवस्था की गई है । मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण सभी सड़के कट चुकी हैं । उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए की बाढ़ का पानी घटते ही सभी सड़कों का निर्माण करा दिया जाए, जिससे जनता को आवागमन में कोई परेशानी ना हो।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ सहायता केंद्र पर मौजूद लोगों को मकान और भूमि के पट्टे के कागज उपलब्ध कराए और गंगा नदी में आने वाले सैलाब को रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए । इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक सुरभि, जिला अधिकारी अंकुर लाठर, पुलिस कप्तान आरती सिंह तथा डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी भरकम पुलिस बल लगाया गया। उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Tags: farrukhabad newsफ़र्रुखाबाद न्यूज़
Previous Post

बारिश में मकान की दीवार गिरने से पिता और दो बच्चों समेत तीन की मौत; CM ने जताया शोक

Next Post

सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन की याचिका खारिज की

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
The government will make cow shelters self-reliant.
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर, गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की बड़ी पहल

03/09/2026
Next Post
Supreme Court

सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन की याचिका खारिज की

यह भी पढ़ें

कैब ड्राइवर का शव

कैब के अंदर मिला खून से लथपथ ड्राइवर का शव, जांच में जुटी पुलिस

08/09/2020
Molestation

भाजपा नेत्री ने सपा समर्थक पर दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा

17/02/2022
auto sectors

त्योहारी बिक्री से अर्थव्यस्था को मिली रफ्तार

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version