• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी की रणनीति से दोनों सीटों पर फहराया भगवा

Writer D by Writer D
29/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की रणनीति से भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद उपचुनाव में जीत हासिल कर ली। भाजपा उम्मीदवार पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने भगवा फहराया। योगी आदित्यनाथ के कुशल रणनीति से अखिलेश यादव की कुटिल चाल धरी की धरी रह गई। दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। उपचुनाव में सात विधायकों ने मतदान नहीं किया। इनमें सपा के तीन, कांग्रेस के दो, सुभासपा और बसपा के एक-एक विधायकों ने मतदान नहीं किया। बता दें कि 13 मई को नगर निकाय मतगणना में भी समाजवादी पार्टी की स्थिति बहुत दयनीय थी। सपा को महापौर की सभी 17 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

मानवेन्द्र को 280 और पद्मसेन को मिले 279 मत

विधान परिषद उपचुनाव में कुल 396 वोट पड़े। एक वोट अवैध घोषित किया गया। इसमें से भाजपा के मानवेंद्र सिंह को 280 और पद्मसेन चौधरी को 279 वोट मिले। वहीं समाजवादी पार्टी के रामकरण निर्मल को महज 116 और रामजतन राजभर को 115 वोट ही मिले।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सुबह ही डाला वोट, 396 विधायकों ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के 403 में से 396 विधायकों ने वोट दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह लगभग 9 बजे ही विधान भवन प्रांगण में पहुंचकर मतदान किया। वहीं सपा विधायक रमाकांत यादव, इरफ़ान सोलंकी, मनोज पारस, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी, कांग्रेस के विधायक अनुराधा मिश्रा ‘मोना’, फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी, बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

काम आयी योगी (Yogi की रणनीति

निकाय चुनाव में क्लीन स्वीप के बाद विधान परिषद उपचुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की रणनीति काम आई। मुख्यमंत्री ने दोनों सीटों पर कमल खिलाने और अखिलेश यादव की कुटिल चाल को शिकस्त देने के लिए अपने और सहयोगी दलों के विधायकों को सहेज दिया था। 28 मई को नई दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन व बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री सीधे लखनऊ पहुंचे और विधायकों से संवाद कर जीत का खाका तैयार किया। योगी आदित्यनाथ के प्रबंधन के कारण ही भाजपा के खाते में दोनों सीटें आईं और सपा के उम्मीदवार रामकरण निर्मल और रामजतन राजभर को हार का सामना करना पड़ा।

लक्ष्मण आचार्य के राज्यपाल बनने और बनवारी लाल के निधन से रिक्त हुई सीट पर हुआ मतदान

लक्ष्मण आचार्य के सिक्किम के राज्यपाल बनने और बनवारी लाल दोहरे के निधन से रिक्त हुई विधान परिषद की दोनों सीट पर उपचुनाव हुआ। लक्ष्मण आचार्य का कार्यकाल 2027 व बनवारी लाल का कार्यकाल 2028 तक था। दोनों सीटें फिर से भाजपा की झोली में आई। नवनिर्वाचित सदस्य भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद पर हुए उपचुनाव में डबल इंजन सरकार के प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी व मानवेन्द्र सिंह को जीत की हार्दिक बधाई दी औऱ उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।

सोशल मीडिया की हर पोस्ट की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता जरूरी: सीएम योगी

सीएम ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप विजयी दोनों सम्मानित सदस्यों का लोकनिष्ठ आचरण, कर्मठता एवं अनुभव ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में सहायक होगा।

Tags: Lucknow NewsLucknow News in Hindiup bjpup mlc election resultUttar Pradesh News
Previous Post

सोशल मीडिया की हर पोस्ट की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता जरूरी: सीएम योगी

Next Post

उद्यमी मित्रों का दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Udyami Mitra

उद्यमी मित्रों का दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

यह भी पढ़ें

यूनिक हेयर स्टाइल से इस रक्षाबंधन पर आप दिख सकती है सबसे अलग

17/08/2023

Selfie में दिखेंगी परफेक्ट, ट्राई करें ये टिप्स

12/07/2024
rakesh bopat hospitalized

BB 15: इस कंटेस्टेंट ने बीच में छोड़ा शो, अस्पताल में हुआ भर्ती

10/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version