• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी का निर्यात बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सीएम योगी ने दी बधाई

Writer D by Writer D
11/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वर्ष 2021-22 में उत्तर प्रदेश के निर्यात में 30 प्रतिशत की वृद्धि के लिए राज्य के उद्यमियों एवं निर्यातकों सहित प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गत वित्तीय वर्ष में राज्य से होने वाले निर्यात में 35 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इससे प्रदेश से होने वाला कुल निर्यात बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ष 2017 में प्रदेश का कुल निर्यात लगभग 88 हजार करोड़ रुपये का था। इस प्रकार विगत पांच वर्षाें में राज्य से निर्यात में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य विकास और समृद्धि के पथ पर तेजी से अग्रसर है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। राज्य में उद्यमियों, निवेशकों, निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए गये हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां लागू की गयी हैं। उद्यमियों, निवेशकों, निर्यातकों की सुविधा के लिए सिंगल विण्डो पोर्टल ‘निवेश मित्र’ संचालित किया जा रहा है। प्रदेश दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में राज्य का दूसरा स्थान है। अब टीम यूपी प्रथम स्थान के लिए प्रयासरत है।

मंत्री नन्दी ने की ‘यूपीसीडा’ के नई नीति की समीक्षा, अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि विगत कुछ वर्षाें में उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नियोजित प्रयास किये जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप कोरोना संक्रमण की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी प्रदेश ने निर्यात के क्षेत्र में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र के अनुरूप प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ द्वारा राज्य में ऐसा वातावरण सृजित हुआ है, जिससे न केवल यहां के परम्परागत उत्पादों को प्रोत्साहन मिला, बल्कि इनके निर्यात से इन उत्पादों को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि निर्यात प्रोत्साहन के लिए राज्य में ‘उत्तर प्रदेश निर्यात नीति 2020-25’ लागू की गयी है। प्रदेश के प्रत्येक जिले को जिला निर्यात केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए सभी जिलों में जिला निर्यात योजनाएं तैयार की जा रही हैं। समस्त जिलों में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समितियों के माध्यम से निर्यातकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी : सीएम योगी

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

मंत्री नन्दी ने की ‘यूपीसीडा’ के नई नीति की समीक्षा, अधिकारियों को दिये निर्देश

Next Post

IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
IAS Pooja Singhal

IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा

यह भी पढ़ें

white marble

घर के इस हिस्से में फर्श के लिए इस रंग के मार्बल का करें इस्तेमाल, बनी रहेगी खुशहाली

08/06/2023
Karwa Chauth

बॉलीवुड के इन गानों से बनाए अपना करवा चौथ स्पेशल

01/11/2023
SN Medical College

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version