• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अगर डकैत ग्राहकों को गोली मार देते तो क्या सपा…’, सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सीएम योगी ने अखिलेश को घेरा

Writer D by Writer D
08/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सुल्तानपुर की ज्वेलरी शॉप में लूट में शामिल डकैत के एनकाउंट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरा है। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग डकैत के एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं, अगर डकैत दुकान में मौजूद ग्राहकों को एक तरफ करके गोली मार देते तो क्या समाजवादी पार्टी उनकी जान को वापस कर पाती?

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा जब उनका कोई माफिया या डकैत पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है तो ऐसा लगता है कि जैसे पुलिस ने इनकी दुखती रग पर उंगली रख दी हो, ये चिल्लाने लगते हैं। सीएम ने सुल्तानपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे बताओ जो डकैत पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, वो हथियारों का प्रदर्शन करते हुए डकैती डाल रहा है। वहां ग्राहक भी बैठे हैं। अगर वो ग्राहकों को एक तरफ करके गोली मार देता तो क्या उनकी जान को सपा वापस कर पाती। अरे वो किसी भी जाति के हो सकते थे। ग्राहक कोई यादव, दलित किसी भी जाति का हो सकता था। अगर जेवर खरीदने के लिए किसी सुनार के घर में या दुकान में कोई ग्राहक गया है और उस ग्राहक या सर्राफ के यहां करोड़ों की डकैती डाली जाए। अगर डकैत हत्या करके भाग गया और पुलिस को सुराग नहीं मिलता तो यही लोग बोलते कि देखिए साहब प्रदेश में अराजकता है। अगर पुलिस ने पकड़ लिया और कार्रवाई कर दी। आपसी मुठभेड़ में डकैत मारा जा रहा है तो सपा को बुरा लग रहा है। कह रहे हैं कि साहब ये नहीं होना चाहिए था।”

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, “यूपी में 2017 से पहले हर जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व में पलने वाले माफिया की समानांतर सरकारें चलती थीं। कोई ऐसा जिला नहीं था अयोध्या, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, गाजीपुर, मऊ, प्रयागराज, जहां कोई न कोई बड़ा माफिया समानांतर सरकार चलाकर जनता की आवाज को दबाता था और सरकारें मौज मस्ती करती थीं। उनकी सरकार रहनी चाहिए और बाकी जाएं भाड़ में। 2017 के बाद माफियाओं की छुट्टी हो गई। जो लोग पर्व-त्योहार में विध्न बाधाएं डालते थे अब पर्व-त्योहार शांति से मनाए जा रहे हैं। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर जो खतरा पैदा करते थे। वे सभी गायब हो गए हैं, जो बचे हैं वो भी अपनी अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे होंगे।”

अयोध्या रेप केस पर बोले सीएम योगी (CM Yogi)

योगी (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या में निषाद बेटी के साथ सपा के नेता ने किया। क्या ये ठीक था क्या? एक निषाद बेटी की इज्जत के साथ सपा के लोग खिलवाड़ करते हैं। हमारा मंत्री संजय निषाद उस बेटी की हालत देखकर रो पड़ा था और कह रहा था कि ये है निषादों के साथ सपा का कृत्य, लेकिन ये बेशर्म लोग हैं तब भी उस अपराधी के खिलाफ कार्रवाई हो। इसके लिए सपा तैयार नहीं थी। उसका बचाव कर रहे थे। कह रहे थे कि वो तो निर्दोष है। अरे निर्दोष क्या है सबकुछ तो उसका प्रमाणित हो चुका है।

कन्नौज में रेप के आरोपी को बचा रहे ये लोग: सीएम योगी (CM Yogi)

अयोध्या के अलावा सीएम योगी (CM Yogi) ने कन्नौज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, कन्नौज में इनके नेताओं ने एक नाबालिग बेटी के साथ किया है, इसके बाद भी उसका बचाव कर रहे हैं। क्या कन्नौज में इनके नेताओं ने किया वो सही था क्या। आज तो प्रमाणित हो चुका है कि इनके कर्म क्या हैं। यही सपा की वास्तविक पहचान है। ये लोग जबसे सत्ता में आए थे लगातार यही काम करते थे। व्यापारियों लूटते, बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते थे। गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे। याद करिए 2017 में जब सरकार बनी थी तो मैंने कहा था कि अगर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है तो 24 घंटे के अंदर खाली कर लें। मैं फिर कहूंगा कि किसी माफिया ने गरीब की, किसान की जमीन पर कब्जा किया है तो खाली कर लें नहीं तो उसकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया जाएगा और उसको गरीबों में बंटवा दिया जाएगा।

माफियागिरी किसी भी स्थिति में नहीं चलने देंगे: सीएम योगी (CM Yogi)

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि माफियागिरी किसी भी स्थिति में नहीं चलने दी जाएगी। कानून का राज हो। सबको सुरक्षा मिलेगी, सबको योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर कोई कानून को ठेंगा दिखाने का काम करेगा तो उसका काम तमाम करने का काम भी सरकार करेगी। इसके लिए किसी भी हद तक जाकर उसके दुस्साहस का जवाब देगी।

Tags: cm yogiLucknow Newssultanpur encounterup news
Previous Post

दो हिस्सों में बंटी मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

Next Post

महाराज जी! आपके साथ फोटो खूब वायरल होगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
CM Yogi

महाराज जी! आपके साथ फोटो खूब वायरल होगी

यह भी पढ़ें

KGNU के दीक्षान्त समारोह पर पड़ी कोरोना की छाया, पहली बार ऑनलाइन मनाया जायेगा

20/12/2020
Amazon की ‘वार्निंग’, Online Shopping करने वाले हो जाएं सावधान, मंडरा रहा ये खतरा!

Amazon की चेतावनी: Online Shopping में बढ़ा खतरा, यूज़र्स रहें सावधान

26/11/2025

पिरान्हा मछली के हमले में चार लोगों की मौत

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version