• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ने गुजरात में किया रोड शो, जनता ने सम्मान

Writer D by Writer D
23/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गुजरात, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूरत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को वारछा रोड विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। योगी को देखने उमड़ी जनता ने योगी-योगी के गगनचुंबी नारों व पुष्प वर्षा से उनका स्वागत व सम्मान किया तो योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर गुजरात की जनता का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक घण्टे से अधिक देर तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

उमिया माता मंदिर से किया रोड शो का आगाज

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सबसे पहले पाटीदार समाज की कुल देवी उमिया माता मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। बता दें कि गुजरात में पाटीदार समाज की भागीदारी 14 प्रतिशत है। वे यहां की 70 सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं।

योगी की झलक पाने को बेताब दिखे लोग

रोड शो के दौरान योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की झलक पाने को लोग बेताब दिखे। पूरा रास्ता सिर्फ योगी योगी की गूंज से गुंजायमान हो गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की जबरदस्त भीड़ रही। फ्लाईओवर पर लोग रुक कर योगी आदित्यनाथ की झलक अपने मोबाइल में कैद करते रहे। योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। युवा सीएम योगी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते भी दिखे। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सड़क पर खड़े रहे बुलडोजर

रोड शो के दौरान रास्ते में गुजरात की जनता ने कई जगहों पर बुलडोजर सजा रखे थे। इन्हें देख योगी आदित्यनाथ मुस्कुरा पड़े। बुलडोजर सजाकर गुजरात की जनता ने बता दिया कि माफिया का पतन और आमजन के सुकून का यह प्रतीक योगी के यूपी की पहचान बन गया है।

Tags: cm yogiElection 2022gujrat assembly electionsgujrat newsLucknow NewsNational newsup newsYogi News
Previous Post

मैनपुरी उपचुनाव पर पूरे प्रदेश और देश की नजरें: अखिलेश यादव

Next Post

आजम खान की आवाज के नमूने की होगी जांच, इस मामले में कोर्ट ने दिए आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
Next Post
azam khan

आजम खान की आवाज के नमूने की होगी जांच, इस मामले में कोर्ट ने दिए आदेश

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
Sankashti Chaturthi

आज रखें एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा

26/05/2024
jaunpur jila jail

जिला जेल में दो कैदी गुटों में वर्चस्व की जंग, पुलिस ने कराया शांत

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version