• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नियुक्ति पत्र देकर सीएम योगी शिक्षकों से बोले- आपकी योग्यता ही आपको सम्मान दिलाएगी

Writer D by Writer D
18/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को यहां लोक भवन में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त एक हजार 395 सहायक अध्यापकों एवं प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रदेश का युवा निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्त होकर सेवा के लिए तत्पर दिखाई दे रहा है। यह सभी शिक्षक लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित हुए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आज उप्र की किसी भी भर्ती में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का आरोप नहीं लगा सकता है। 2017 के पहले भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं था। भर्ती निकलते ही पूरा परिवार वसूली के लिए निकल पड़ता था। अगर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई तो भर्ती प्रक्रिया में भी हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

आज निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं का चयन हो रहा है। चयन के बाद नियुक्ति पत्र मिल रहा है। ऐसी पारदर्शी व्यवस्था अपनाई गयी है कि विभागीय प्रमुख सचिव को भी यह नहीं पता है कि किस अध्यापक को कौन सा विद्यालय मिल रहा है।

May be an image of 6 people and people standing

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े पांच सालों के दौरान भर्ती प्रक्रिया को मिशन रोजगार के तहत आगे बढ़ाया गया है। इसीलिए पांच लाख से अधिक नौकरी दी गयी। बेहतर कानून व्यवस्था देने की वजह से निवेश आया। युवाओं को रोजगार मिला। तमाम बाधाओं को दूर करते हुए 60 लाख से अधिक युवाओं को स्वत: रोजगार से जोड़ने में सफल हुए हैं। आज 1395 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री मोदी के मिशन रोजगार के तहत सफल हो पा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि याद रखना यदि हम समय की गति के अनुरूप नहीं चल पाए तो दुनिया से पिछड़ जाएंगे। नौकरी पाने के बाद हमे निश्चिंत नहीं हो जाना है। हमे व्यवस्था के प्रति, विद्यालय के प्रति, बच्चों के प्रति और उन अभिभावकों के प्रति जवाबदेह बनना पड़ेगा जिन्होंने अपने बच्चे को आपके विद्यालय में दाखिला कराया है। हमें अपने उनके विश्वास को मजबूत करना है।

May be an image of 4 people and people standing

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विद्यालयों में स्वच्छता रखने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का माहौल, शिक्षण कार्य को दुरुस्त रखने के साथ ही अपडेट रखना होगा। ऐसा न हो कि नौकरी में आने के बाद पुरस्कार पाने के लिए किसी के पीछे भागने लगें। आपका कार्य पुरस्कार दिलाता है। बिना योग्यता के लिए पुरस्कार हासिल करने वाले हंसी का पात्र बनते हैं। कुछ लोग नौकरी के कुछ ही माह बाद ट्रांसफर के लिए लग जाते हैं। यह ठीक नहीं है। आप सभी नवनियुक्त युवाओं से मेरा कहना है कि आप नियुक्ति के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग के चक्कर मे मत पड़ना। आपको अपनी जिम्मेदारियों निर्वहन करना चाहिए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, प्रमुख सचिव सुधीर बोबड़े, महानिदेशक शिक्षा विजय किरण आनंद जैसे अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

एक और श्रद्धा: साहिबगंज में 12 टुकड़ों में मिला युवती का शव, पति हिरासत में

Next Post

नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ INS ‘मोरमुगाओ’, जानिए कितना ताकतवर है ये युद्धपोत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
INS Mormugao

नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ INS 'मोरमुगाओ', जानिए कितना ताकतवर है ये युद्धपोत

यह भी पढ़ें

Asia Cup

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से दी मात, पांडया ने लगाया विनिग सिक्स

28/08/2022
misdemeanor

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

24/09/2021
Harbhajan Singh

हरभजन सिंह का निधन, हनीट्रैप कांड से आए थे चर्चाओं में

29/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version