• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक और श्रद्धा: साहिबगंज में 12 टुकड़ों में मिला युवती का शव, पति हिरासत में

Writer D by Writer D
18/12/2022
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Rubika Paharia

Rubika Paharia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साहिबगंज। राजधानी नई दिल्ली के ‘श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड’ (Sharddha Murder Case) को लोग अब तक भूले नहीं कि अब झारखंड के साहिबगंज से इसी तरह का दिल दहला देने वाला मामला सामने आ गया है। जिले के बोरियो में 22 साल की आदिवासी लड़की (Rubika Paharia) को कटर से 12 टुकड़ों में काट फेंक दिया गया। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति दिलदार अंसारी ही है। कहा जा रहा है कि करीब दो साल से दोनों एक साथ रह रहे थे।

बोरियो थाना पुलिस ने बताया कि महिला का शव शनिवार देर शाम संथाली मोमिन टोला के एक कच्चे घर और उसके नजदीक से तकरीबन 12 से ज्यादा टुकड़ों में बरामद किया गया। उसकी गर्दन समेत ऊपरी शरीर के कई हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं। जिनकी तलाश में टीम लगी हुई है।

एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के मुताबिक, मृतका की पहचान बोरियो इलाके के गोंडा पहाड़ की रहने वाली रुबिका पहाड़िया (Rubika Paharia) (22 साल) के रूप में हुई है। उसकी हत्या पति दिलदार अंसारी (25 साल) ने की है। मृतका आदिम पहाड़िया जनजाति से थी, जबकि आरोपी समुदाय विशेष का है। बीते दो साल से दोनों एक छत्र के नीचे रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

दिलदार की दूसरी पत्नी थी रुबिका (Rubika Paharia)

एसपी ने आगे बताया कि रुबिका पहाड़िया, दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी। वे एक-दूसरे को पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से जानते थे। रुबिका पिछले कुछ दिनों से लापता थी। उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था।

कुत्ते नोच रहे थे पैर, तब पड़ी नजर

दरअसल, शनिवार शाम को मोमिन टोला के लोगों को आंगनवाड़ी भवन के पीछे कुछ कुत्तों का झुंड दिखाई दिया, जो मांस के टुकड़ों को नोच रहा था। गौर करने पर पता चला कि मांस (पैर) के टुकड़े किसी मानव शरीर के हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी छानबीन करते हुए एक बंद पड़े घर में जा पहुंचे, जहां एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।

‘मेरे बच्चे मुसलमान होंगे…’, शाहनवाज से शादी पर ट्रोल होने पर देवोलीना ने दिया जवाब

कटर से काटा गया था शव

महिला के शव के 12 से ज्यादा टुकड़े मिलने पुलिस का अंदेशा है कि हत्या के बाद डेड बॉडी को इलेक्ट्रिक कटर जैसे किसी धारदार औजार से काटा गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर देर रात ही उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags: Jharkhand newsNational newsRubika Pahariasharddha murder case
Previous Post

‘मेरे बच्चे मुसलमान होंगे…’, शाहनवाज से शादी पर ट्रोल होने पर देवोलीना ने दिया जवाब

Next Post

नियुक्ति पत्र देकर सीएम योगी शिक्षकों से बोले- आपकी योग्यता ही आपको सम्मान दिलाएगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Next Post
CM Yogi

नियुक्ति पत्र देकर सीएम योगी शिक्षकों से बोले- आपकी योग्यता ही आपको सम्मान दिलाएगी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एके शर्मा ने वृक्षारोपण जन अभियान का किया शुभारंभ, कहा- सुखद जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी

20/07/2024

BJP विधायक के सामने दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे

09/02/2022
Tejashwi Yadav

लालू के घर बजने वाली शहनाई, दिल्ली में होगा सगाई समारोह

08/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version