• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी ने बाइक रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज यहां आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को अपने सरकारी आवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली काकोरी शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त होगी।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज पूरे देश में स्वतंत्र भारत की एकता और अखण्डता के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की पावन जयन्ती बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित की जा रही है। पूरा राष्ट्र आज भारत की राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के लिए सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए उन संकल्पों से जुड़ने की प्रतिज्ञा ले रहा है, जो भारत की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि सदियों की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ते हुए 15 अगस्त, 1947 को देश आजाद हुआ था। इस समय अनेक ऐसी रियासतें थीं, जो भारत गणराज्य के साथ जुड़ने में आना-कानी कर रही थीं। अंग्रेजों की कुटिल नीति ने भारत को कमजोर करने के लिए रियासतों को विकल्प प्रदान किया कि वे अपनी मर्जी से भारत या पाकिस्तान में शामिल हो सकती हैं अथवा स्वतंत्र रह सकती हैं। अपनी सूझ-बूझ तथा दृढ़ प्रतिज्ञ भाव के साथ प्रखर राष्ट्र भक्ति का परिचय देते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत के गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री के रूप में भारत के एकीकरण के लिए अभियान चलाया। भारत की एकता एवं अखण्डता के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की पावन जयन्ती वर्ष 2014 से पूरा देश ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप मना रहा है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि यह वर्ष भारत की आजादी के अमृत महोत्सव का वर्ष है। साथ ही, यह चौरी-चौरा की घटना के सभी बलिदानियों की स्मृति का शताब्दी वर्ष भी है। 04 फरवरी, 1922 को जनपद गोरखपुर के चौरी-चौरा में देश की आजादी को लेकर किसानों, मजदूरों एवं स्थानीय नागरिकों ने क्रान्तिकारियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय आन्दोलन को आगे बढ़ाया था।

यूपी में कोरोना के 107 एक्टिव मामले, 39 जिलों में एक भी केस नहीं

राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाले चौरी-चौरा के इस ऐतिहासिक घटनाक्रम ने भारतीय इतिहास में अपना स्थान बनाया। इस वर्ष चौरी-चौरा की घटना का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई एवं आजादी से जुड़ी तिथियां सभी को अपने सनातन व पुरातन राष्ट्र को एकता एवं अखण्डता में बांधने के लिए निरन्तर प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन ने आजादी की लड़ाई को एक ऊंचाई प्रदान की। इसमें पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद एवं अन्य महान क्रांतिकारियों ने पूरी दृढ़ता से ब्रिटिश हुकूमत से मोर्चा लिया था। उन्होंने कहा कि काकोरी नामक स्थान पर जहां यह ऐतिहासिक घटना घटित हुई, वह स्थान प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है। आज आजादी के अमृत वर्ष के उपलक्ष्य में यहां से मोटर साइकिल रैली रवाना हुई है। यह रैली काकोरी शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, मुख्य सचिव  आरके तिवारी, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह  अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, लखनऊ के मण्डलायुक्त रंजन कुमार, जिलाधिकारी  अभिषेक प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: bike rallycm yogiLucknow Newsrashtriya ekta divas
Previous Post

यूपी में कोरोना के 107 एक्टिव मामले, 39 जिलों में एक भी केस नहीं

Next Post

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया : आनंदीबेन पटेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया : आनंदीबेन पटेल

यह भी पढ़ें

Action taken on leader who called Rohit Sharma fat

रोहित शर्मा को मोटा कहना नेता को पड़ा भारी, कांग्रेस ने लिया एक्शन

03/03/2025
ग्‍लोबल टाइम्‍स Global Times

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने मोदी सरकार को दी धमकी, कहा- मूर्खों जैसा व्‍यवहार छोड़,आग से खेलना बंद करे बीजेपी

10/10/2020
judge of Bombay High Court

बॉम्बे हाईकोर्ट की जज को महिला ने भेजे 150 कंडोम, जानें पूरा मामला

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version