• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने पिछले छह वर्षों में साढ़े पांच लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी

Writer D by Writer D
23/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi gave appointment letters to 496 candidates

CM Yogi gave appointment letters to 496 candidates

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने गुरुवार को लोक भवन सभागार में ई-अधियाचन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में अधिकारी वर्ग में चयनित  भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले छह साल में साढ़े पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी पूरी पारदर्शिता के साथ दी है। किसी अभ्यर्थी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में युवाओं के समक्ष नौकरी एवं रोजगार की संभावनाएं हैं। आज युवाओं को उत्तर प्रदेश के बारे में बताने में गौरव की अनुभूति होती है। छह वर्ष पहले यहां विकास के कार्य में माफिया हावी होते थे। यहां पर प्रशासन में ट्रांसफर-पोस्टिंग तास के पत्तों की तरह होती थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में पिछले छह वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ।

निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत UPPSC द्वारा चयनित 496 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण और ‘ई-अधियाचन’ पोर्टल के उद्घाटन कार्यक्रम में… https://t.co/aMwUxqUHXH

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 23, 2023

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि प्रदेश में एक तरफ पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, दूसरी तरफ निवेश के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने का काम किया जा रहा है। पांच लाख से अधिक युवाओं को अपना स्टार्टअप लगाने के लिए सरकार ने प्रोत्साहित किया है। प्रदेश के युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ने में इन्वेस्टर समिट सहायक होगी।

Image

आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि जनपद स्तर पर अभ्युदय कोचिंग शुरू की जाएगी। किसी भी नागरिक के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को मिलनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  आज उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद और उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय के भवन निर्माण के संबंध में प्रस्तुतीकरण बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण की कार्य योजना के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करेंगे। इसके बाद योगी शाम 07 बजे उत्तर प्रदेश नगर नियोजन और विकास अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के संबंध में प्रस्तुतीकरण बैठक में हिस्सा लेंगे।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 7 नियम, जेब पर पड़ेगा भारी

Next Post

दुनिया भर में भारतीयों का दबदबा कायम, Grammarly के नए CEO बने राहुल रॉय चौधरी

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
PM Modi and Shinzo Abe
उत्तर प्रदेश

PM मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
Rahul Roy Chowdhury becomes new CEO of Grammarly

दुनिया भर में भारतीयों का दबदबा कायम, Grammarly के नए CEO बने राहुल रॉय चौधरी

यह भी पढ़ें

cm yogi

नकारात्मकता किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता : योगी

05/12/2020
CM Yogi

सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए: सीएम योगी

08/09/2024
Morris vs Pandya fight

आउट करने पर हार्दिक पांड्या से भिड़े क्रिस मौरिस

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version