• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने कोविड को लेकर सतर्कता के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
16/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के नए मामलों की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए सतर्कता और सावधानी बरती जाए।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) गुरुवार को यहां अपने सरकारी आवास पर टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज दिये जाने के कार्य में तेजी लायी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लोग टीके की दूसरी खुराक समय से लें।

पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 413 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 209 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1849 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में एक लाख चार हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 59 लाख 27 हजार 837 कोविड टेस्ट हुए हैं।

राज्य में गत दिवस तक 33 करोड़ 45 लाख 50 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13 करोड़ 99 लाख 99 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 94.96 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। इसी आयु वर्ग में 15 करोड़ 33 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली है।

नगरीय निकायों में नगरीय जीवन को अच्छे से श्रेष्ठ बनाने के किये जा रहे प्रयास : एके शर्मा

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में देश में शीर्ष स्थान पर है। विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 98.79 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज और 82.92 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 92.80 प्रतिशत बच्चों ने टीके की पहली खुराक और 53.44 प्रतिशत बच्चों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है। 33 लाख 57 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि राज्य सरकार ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ के लक्ष्य की पूर्ति के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। असेवित जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु पीपीपी नीति घोषित की गयी है। उन्होंने प्रदेश में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi meeting
Previous Post

नगरीय निकायों में नगरीय जीवन को अच्छे से श्रेष्ठ बनाने के किये जा रहे प्रयास : एके शर्मा

Next Post

बाघ पर प्यार लुटाना पड़ा भारी, पिंजरे के अंदर से ही कर दिया ये हाल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Tiger State

बाघ पर प्यार लुटाना पड़ा भारी, पिंजरे के अंदर से ही कर दिया ये हाल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी DP, लगाई ये खास तस्वीर

02/08/2022
Bhajan Singing Competition

श्री सनातन धर्म धर्मार्थ समिति भजन गायकी प्रतियोगिता 2022 का भव्य शुभारम्भ

06/08/2022
smriti van

इस जिले के 693 गॉव में बनेगा स्मृति वन, अपनो की याद में लोग लगाएंगे पौधे

09/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version