• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने रोज 500 से 1000 रैपिड टेस्ट कराने के दिये निर्देश

Desk by Desk
26/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, स्वास्थ्य
0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद गोरखपुर में गोरखपुर एवं बस्ती मंडल में कोविड-19 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रतिदिन 500 से 1000 रैपिड टेस्ट कराये जायें तथा स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग आदि का कार्य नियमित रूप से चलाया जाये।

अस्पतालों में बेड की संख्या को और बढ़ाया जाये। प्रत्येक कोविड केस की जांच हो। कॉन्टेक्ट टेज्सिंग के कार्य को और बेहतर किया जाये। मास्क का प्रयोग न करने वालों का चालान किया जाये। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में साफ-सफाई, समय से भोजन एवं डॉक्टरों की उपलब्धता के साथ-साथ नियमित रूप से राउण्ड लिया जाए। मरीजों की जांच की जाये तथा होम आइसोलेशन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाये।

यूपी : कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 2984 नए मामले,लखनऊ में 429

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये तथा पानी उबालकर पीने के लिए भी जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि जहां भी 10 से अधिक लोग एकत्रित हो रहे हैं, वहां पर कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से बनायी जाये।

हेल्पडेस्क पर पल्स आॅक्सीमीटर एवं इन्फ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था हो। प्रत्येक वॉर्ड/ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी तैनात किया जाये। निगरानी समितियों को एक्टिव करते हुए सर्विलान्स का कार्य और बेहतर किया जाये। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे पर बल देते हुए कहा कि इस समय कोविड-19 के दृष्टिगत चुनौतियां बहुत अधिक हैं, इसलिए और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल इंफेक्शन न फैले, इसके लिए लगातार आईएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन एवं प्रशासन परस्पर संवाद करते रहें और नर्सिंग होम/प्राइवेट अस्पताल कोविड मरीजों को रेफर करने की सूचना कन्ट्रोल रूम को दें।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव

मुख्यमंत्री ने जनपदवार कोरोना संक्रमण से बचाव के कार्यों, बेड की संख्या, डोर-टू-डोर सर्वे, कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था, कॉन्टेक्ट टेज्सिंग, खाद्यान्न वितरण, रोजगार उपलब्ध कराने की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि खाद्यान्न माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की जाये।

कहा कि हर गरीब को खाद्यान्न मिले और खाद्यान्न वितरण नोडल अधिकारी की देखरेख में किया जाये। उन्होंने लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की समीक्षा के दौरान सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में सेवायोजन विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये।

Tags: 24ghante online.comcm yogi adityanathcm yogi in gorakhpurCM Yogi's review meeting in GorakhpurGorakhpur Marine Corona virus meetingगोरखपुर मरीन कोरोना वायरस के संबंध में बैठकमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसीएम योगी गोरखपुर में
Previous Post

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए हर रोज होंगे एक लाख रैपिड एंटीजेन टेस्ट

Next Post

मैं ट्रंप नहीं हूं, अपनी आंखों के सामने लोगों को मरते नहीं देख सकता : उद्धव

Desk

Desk

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post

मैं ट्रंप नहीं हूं, अपनी आंखों के सामने लोगों को मरते नहीं देख सकता : उद्धव

यह भी पढ़ें

Corona

यूपी में कोरोना हुआ बेकाबू, 24 घंटे में 26 हजार से अधिक नए मामले

20/04/2021
Bird Flu

23 हजार से अधिक पक्षियों को किया जाएगा दफन, ये है बड़ी वजह

18/02/2022

मुख्य सचिव ने धान क्रय केन्द्र एवं किसान कल्याण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version