• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता से सीधे जुड़े हर अधिकारी को हर दिन 02 घंटे जनसुनवाई के हैं निर्देश

Writer D by Writer D
29/06/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
leprosy pension

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान जैसे जिलों में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने वाली जनशिकायतों/ समस्याओं की मॉनीटरिंग की तरह ही अब मुख्य विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी कार्यालयों में आने वाली शिकायतों की भी मॉनीटरिंग होगी। नई व्यवस्था के तहत सीडीओ और एसडीएम कार्यालयों में प्राप्त जन शिकायती प्रार्थना पत्रों की फीडिंग जनसुनवाई-समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) पर होगी। इससे न केवल समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा, बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही भी तय हो सकेगी।

बता दें कि शिकायतों के निस्तारण हेतु आमजन द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय एवं पुलिस आयुक्त/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस), थाना समाधान दिवस, जन सुविधा केंद्र, भारत सरकार (पीजी पोर्टल), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पोर्टल एवं ऐप आदि के माध्यम से आवेदन पत्र दिए जाते हैं। शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई-समाधान प्रणाली के माध्यम से करने की व्यवस्था है।

हाल ही में जब मुख्यमंत्री (CM Yogi) द्वारा जनसुनवाई की समीक्षा की गई तो पाया गया कि जनपदों में ऐसे भी कार्यालय हैं, जहां जन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त होतें हैं, लेकिन ऐसे पत्रों को जनसुनवाई-समाधान प्रणाली पर फीडिंग कराते हुए निस्तारण किए जाने की व्यवस्था लागू नहीं है। उप जिलाधिकारी कार्यालयों एवं मुख्य विकास अधिकारी कार्यालयों में प्रतिदिन महत्वपूर्ण विषयों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त होते हैं। जिन्हें अब आईजीआरएस से जोड़ा जा रहा है।

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पड़ेगी भारी

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बीते दिनों फील्ड में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने साफ़ तौर पर कहा था कि मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर प्रारंभ हो चुका है और अब जिला, तहसील, ब्लाक, रेंज, जोन में तैनात वरिष्ठ अधिकारी भी जनसुनवाई का नियमित कार्यक्रम प्रारंभ कर दें। प्रति दिन सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारियों को जनसुनवाई के लिए उपस्थित रहना होगा।

अधिकारीगण संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याएँ/ शिकायतें सुनें और एक तय समय सीमा के भीतर उसका यथोचित निराकरण कराएं।

कोई छात्र स्कूल से वंचित न रहे, ये देश की सबसे बड़ी सेवा होगी : मुख्यमंत्री योगी

अधिकारियों को दो टूक शब्दों में मुख्यंमंत्री (CM Yogi) ने कहा था “जनता की संतुष्टि ही आपके परफॉरर्मेंस का मानक है।” मुख्यमंत्री (CM Yogi)  की मंशा है कि जनता की कठिनाइयां/ शिकायतें प्रशासन के सबसे निचले स्तर पर तैनात अधिकारियों की संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता से निस्तारित हो जाएं।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

कोई छात्र स्कूल से वंचित न रहे, ये देश की सबसे बड़ी सेवा होगी : मुख्यमंत्री योगी

Next Post

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दहाड़ता है सूर्यकुमार यादव का बल्ला, जानें अबतक का रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
Suryakumar Yadav

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दहाड़ता है सूर्यकुमार यादव का बल्ला, जानें अबतक का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

dhanteras

धनतेरस पर करें राशि के अनुसार खरीदारी, घर में आएगी सुख-समृद्धि

25/10/2024
Eastern Peripheral Highway Accident

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, महिला की मौत

08/08/2021
OnePlus 15R 5G vs OPPO Reno 14 Pro 5G: कौन सा फोन है ज्यादा पावरफुल?

OnePlus 15R 5G vs OPPO Reno 14 Pro 5G: कौन सा मॉडल्स है ज्यादा पावरफुल?

19/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version