• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग नीति को व्यावहारिक बनाने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग नीति को और आकर्षक एवं व्यावहारिक बनाये जाने के निर्देश दिये हैं।

श्री योगी ने कहा है कि नीति को और प्रभावी बनाने के लिए इसके तहत अतिरिक्त प्रोत्साहनों के प्राविधान किये जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए अनुकूल होने के कारण भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन बढ़ाना होगा। भावी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2019 में आवश्यक संशोधन किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने आज यहां लोक भवन में उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग नीति-2019 में संशोधन के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतिकरण का अवलोकन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीति के अन्तर्गत प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को बढ़ावा देने और इन वाहनों को प्रदेशवासियों में लोकप्रिय बनाने के लिए भी जरूरी प्रोत्साहन सम्मिलित किये जाएं। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की व्यवस्था की समस्त पार्किंग एवं पेट्रोल पम्प आदि स्थलों पर की जाए।

गणतंत्र दिवस में यूपी की झांकी ‘ अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर’ देश में अव्वल

श्री योगी ने रजिस्ट्रेशन के समय ई-रिक्शा का रूट तय किये जाने एवं निर्धारित संख्या में ही सवारियों के परिवहन को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए उनका प्रशिक्षण कराया जाना चाहिए। मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि के अन्तर्गत ई-रिक्शा जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों को सहायता मुहैया करायी जानी चाहिए।

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस पी गोयल, प्रमुख सचिव वन सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, परिवहन आयुक्त धीरज साहू, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार एवं मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार के वी राजू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiup government newsup newsYogi News
Previous Post

जनता सब देख रही है, 2022 में वह भाजपा को हटकर सपा को सत्ता में लाएगी : अखिलेश

Next Post

कांग्रेस ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का काम किया : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
स्वतंत्र देव सिंह Swatantra Dev Singh

कांग्रेस ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का काम किया : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में किए दर्शन

12/04/2025
naxalites arrested

दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार,एक नक्सली डिप्टी कमांडर भी शामिल

10/02/2021
J&K High Court

10वीं पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version