• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने लखनऊ को दिया अकासा एयर का उपहार

Writer D by Writer D
24/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ से अकासा एयर की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजधानी लखनऊ से अकासा एयर (Akasa Air) की सेवाएं प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। लखनऊ से अकासा एयर (Akasa Air) की पहली उड़ान शुरू होने की पूर्व संध्या पर शनिवार को एयरलाइंस के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) को पहला बोर्डिंग पास (प्रतीकात्मक) प्रदान कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकसभा में पांच बार लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया। आज उनकी जयंती पर लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरू के लिए नई हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। यह हम सभी के लिए हर्षदायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई ‘उड़ान’ योजना का उत्तर प्रदेश ने अत्यधिक लाभ प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हवाई चप्पल पहनने वाले आम आदमी के हवाई उड़ान’ का सपना देखा था। उत्तर प्रदेश में बेहतर होती हवाई सेवाएं, इस स्वप्न के साकार होने जैसी हैं।

एयर एशिया के अधिकारियों से वायुयान के मॉडल, रूट, ईंधन, किराया आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु-लखनऊ-मुंबई रूट के लिए अकासा एयर अपनी वायुसेवा शुरू कर रही है। इसे वाराणसी से भी जोड़ा जाना चाहिए। यह रूट सर्वाधिक यात्रियों वाला है। यह उत्तर प्रदेशवासियों और अकासा एयर दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विकास की गति को तेज करने में कनेक्टिविटी का बड़ा योगदान है। इस लिहाज से प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का निर्माण और अधिकाधिक शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। हवाई सेवाओं को बेहतर करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए प्रदेश सरकार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सहयोग भी ले रही है।

उप जिलाधिकारियों ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में मुख्यतः लखनऊ और वाराणसी में ही एयरपोर्ट थे। गोरखपुर और आगरा में आंशिक रूप से क्रियाशील एयरपोर्ट थे। तब चार एयरपोर्ट से मात्र 25 गंतव्यों तक वायुसेवा उपलब्ध थी। आज 09 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं और 10 पर काम जारी है। आज प्रदेश से 75 गंतव्यों तक वायुसेवा की सुविधा है। वर्ष 2017 के पहले गोरखपुर से दिल्ली तक केवल एक फ्लाइट थी। आज 14 उड़ानें हैं। मैं जब पूछता हूं तो पता लगता है कि सभी भरकर आती हैं। भरकर ही जाती हैं। इसने गोरखपुर के विकास को नई गति दी है। राज्य सरकार 10 नए एयरपोर्ट का निर्माण करा रही है। अलीगढ़, आज़मगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, चित्रकूट, श्रावस्ती और सोनभद्र जैसे क्षेत्रों में हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है। कुछ समय पहले तक यह कल्पनातीत था। चित्रकूट में तो बहुत ऊंचाई पर हवाई अड्डा बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अतिशीघ्र पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य बनने जा रहा है। वर्तमान में वाराणसी, कुशीनगर और लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्रियाशील हैं, जेवर और अयोध्या में एयरपोर्ट का निर्माण जारी है। एयर अकासा के अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, वाराणसी अथवा कुशीनगर से काठमांडू के लिए वायुसेवा शुरू की जानी चाहिए। यहां से बौद्ध देशों के लिए भी हवाई उड़ान की सेवाओं की मांग है। इस अवसर पर अकासा एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे, सह संस्थापक नीलू खत्री, सह संस्थापक प्रवीण अय्यर, उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह सहित अनेक शीर्षस्थ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: akasa airlinescm yogiLucknow News
Previous Post

उप जिलाधिकारियों ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

यूपी में उत्सव के रूप में मनेगी अटल जी की जयंती

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Next Post
Atal Bihari Vajpayee

यूपी में उत्सव के रूप में मनेगी अटल जी की जयंती

यह भी पढ़ें

रविशंकर प्रसाद ने कहा- डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी सरकार

19/07/2020
Married Life

वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ाएंगे ये टिप्स, रिश्तों की कड़वाहट होगी दूर

17/11/2025
CM Dhami

देवभूमि में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं – मुख्यमंत्री

20/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version