• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निराश्रित बच्चों से मिलकर भावुक हुए CM योगी, बोले- चिंता मत करो, मैं हूं न

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आत्मीयता ऐसी होती है कि मानों वह खुद उनके अभिभावक हों। बात अगर बेसहारा बच्चों की हो तो उनकी संजीदगी, बच्चों के प्रति निश्छल प्रेम, वहां मौजूद लोगों को भी भाव विभोर करने वाली होती है।

सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में कोरोना से माता-पिता दोनों को खो चुके पांच बच्चों से मुलाकात की। वह जेल रोड पर स्थित एक बाल आशय गृह भी पहुंचे। दोनों मुलाकातों में उन्होंने बेसहारा बच्चों को प्यार किया और आशीर्वाद दिया। बोले, माता पिता का न रहना बेहद दुखदायी है लेकिन चिंता मत करो, मैं हूं ना। बच्चों को प्यार दुलार के साथ उपहार देते हुए कहा, उनके साथ सरकार हर पल खड़ी है।

शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जब कोरोना से माता पिता दोनों को खोने वाले जिले के पांच बच्चों से सीएम योगी मिले तो उन्हें देख उनकी आंखें नम हो गईं। माहौल बेहद भावुक था।

परवरिश से लेकर पढ़ाई तक सरकार की जिम्मेदारी

एक-एक कर उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए उनके साथ आए लीगल गार्जियन से बात की। अभिभावक की तरह सबको समझाया, खूब पढ़ने लिखने को प्रेरित किया। कहा कि तनिक भी घबराने की जरूरत नहीं है। उनके साथ सरकार खड़ी है। अगली स्लापरवरिश से लेकर पढ़ाई तक सारा खर्च सरकार उठाएगी। बच्चे जब उनसे विदा लेने लगे तो उन्होंने सबको उपहार भी दिया।

कुशीनगर से श्रावस्ती-लुंबनी के लिए हेलिकॉप्टर व चार्टर प्लेन सेवा होगी शुरू

बच्चों से बातचीत करते सीएम योगी।

बच्चों ने सुनाया गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र

शुक्रवार को बलिया और वाराणसी के दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह पर भी गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी बच्चों को दुलारा, उनका नाम पूछा। बच्चों ने जब सीएम योगी को गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र सुनाया तो वह प्रसन्न हो गए। एक मासूम बच्ची ने मुख्यमंत्री को अंग्रेजी का अल्फाबेट सुनाया। बच्चों ने उन्हें योग के बारे में भी बताया।

बच्चों से मुलाकात करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

अभिभावक की भूमिका में नजर आए सीएम योगी

अभिभावक की भूमिका में यहां नजर आ रहे मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को वस्त्र व उपहार प्रदान किए। सभी को खूब मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किए। सीएम ने आश्रय गृह की संचालिका उषा दास से कहा कि बच्चों की परवरिश व शिक्षा में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए, सरकार हर संभव मदद देगी। संचालिका ने बताया कि यहां इस समय कुल 40 बच्चे हैं। 22 बच्चें शून्य से लेकर 2 साल तक के हैं, बाकी 18 बच्चे 2 से लेकर 6 वर्ष के।

Tags: 49th birthday of cm yogiGorakhnath Templegorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

कुशीनगर से श्रावस्ती-लुंबनी के लिए हेलिकॉप्टर व चार्टर प्लेन सेवा होगी शुरू

Next Post

हत्या कर लाश को गाड़कर ऊपर से जमीन पर लगा दिया हैंडपंप, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post

हत्या कर लाश को गाड़कर ऊपर से जमीन पर लगा दिया हैंडपंप, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Lightning

जवाहर नवोदय विद्यालय में गिरी बिजली, सात छात्र झुलसे

11/09/2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, जाना कुशलक्षेम

30/01/2026
Bread Rolls

आज बनाएं टेस्टी स्नैक्स ब्रेड रोल्स, रोज करेंगे डिमांड

11/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version